Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘अमित शाह ने कहा है ‘पापा’ बने रहेंगे सीएम’, नीतीश कुमार के नाम पर बिहार में मचा बवाल! मैदान में कूदे निशांत

Bihar Politics: जनता दल (यूनाइटेड) नेता नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने कहा कि अमित शाह ने साफ किया है कि नीतीश कुमार चुनाव के बाद भी मुख्यमंत्री रहेंगे।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 15, 2025 | 08:39 PM

अमित शाह, नीतीश कुमार

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख नीतीश कुमार के पुत्र निशांत ने मंगलवार को दावा किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भी कुमार राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। सैतालीस-वर्षीय निशांत ने यहां अपने एक रिश्तेदार की सगाई समारोह में पत्रकारों से बातचीत की।

इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। जब निशांत का ध्यान विपक्ष के इस दावे की ओर आकृष्ट किया गया कि विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके पिता को हटा सकती है, क्योंकि वह (भाजपा) जद(यू) प्रमुख कुमार (74) के सहयोगी की भूमिका निभाकर अब उकता चुकी है, तो निशांत ने आश्चर्य व्यक्त किया।

क्या बोले निशांत?

निशांत ने कहा, ‘‘चुनावों में राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की जीत के बाद मेरे पिता के मुख्यमंत्री बने रहने को लेकर कोई संदेह नहीं है। अमित शाह ‘अंकल’ ने हाल ही में बिहार के दौरे के दौरान ऐसा कहा था। सम्राट चौधरी (उपमुख्यमंत्री) ने भी यही कहा है।” उल्लेखनीय है कि शाह पिछले महीने बिहार के दौरे पर थे, उस वक्त उन्होंने एक सरकारी समारोह में नीतीश कुमार के साथ मंच साझा किया था।

सम्बंधित ख़बरें

बिहार की ‘शराबबंदी’ पर NDA में महाभारत! JDU नेता ने मांझी-माधव से पूछे तीखे सवाल, सूबे में आएगा सियासी भूचाल?

कोर्ट ने ट्रंप को दिया एक और झटका, टैरिफ के बाद डिपोर्टेशन पॉलिसी को बताया गैरकानूनी, रद्द करने का ऑर्डर

ट्रंप की जिद के सामने हारा ब्रिटेन! चागोस डील रोकी, बोले- आइलैंड्स सौंपने से पहले अमेरिका की मंजूरी जरूरी

कम नहीं हो रहा पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तनाव, दोनों सेनाओं में हुई फिर गोलीबारी, पक्तिया प्रांत में झड़प

दोनों नेता मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित राजग के घटक दलों की एक बैठक में भी साथ थे। जब निशांत से पूछा गया कि ऐसी अटकलें हैं कि वह सक्रिय राजनीति में आने को पूरी तरह तैयार हैं और आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं, इस पर उन्होंने टालमटोल वाला जवाब दिया।

देश की राजनीतिक खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

बड़ा जनादेश देने की अपील

हालांकि, उन्होंने लोगों से राजग को ‘‘वर्ष 2020 की तुलना में बहुत बड़ा जनादेश” देने अपील की। उस वक्त जद(यू)-भाजपा गठबंधन ने 243-सदस्यीय विधानसभा में 200 से अधिक सीट जीती थीं। जब उनसे विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा बार-बार लगाए गए इस आरोप के बारे में पूछा गया कि नीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं, तो निशांत ने पलटवार करते हुए कहा, ‘‘मेरे पिता शत-प्रतिशत स्वस्थ हैं। वह अगले पांच साल तक सरकार चलाने में सक्षम हैं।”

Nitish kumar to remain bihar cm amit shah assures son nishant claims

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2025 | 08:39 PM

Topics:  

  • Bihar Politics
  • Latest News
  • Nishant Kumar
  • Nitish Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.