Bihar Chunav: रिजल्ट से पहले ईश्वर की शरण में पहुंचे नीतीश कुमार, परिणामों में हैं किस बात के आसार?
CM Nitish Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए लोगों को 14 नवंबर का इंतजार है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर मत्था ठेका है।
- Written By: अभिषेक सिंह
पटना साबिह गुरुद्वारे में नीतीश कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए लोगों को 14 नवंबर का इंतजार है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर मत्था ठेका है। जेडीयू मुखिया बुधवार को पहले पटना जंक्शन के पास स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
इसके बाद नीतीश कुमार पटना उच्च न्यायालय दरगाह गए और प्रार्थना की। उनके साथ कई अधिकारी और कैबिनेट मंत्री भी थे। इसके बाद उन्होंने पटना साहिब गुरुद्वारा में दर्शन किए। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले नीतीश कुमार कथित तौर पर भक्ति भाव में डूबे हुए दिखाई दिए।
नीतीश ने दिया ईश्वर को धन्यवाद
बताया जा रहा है कि एनडीए की जीत और एग्जिट पोल में जेडीयू की बढ़त से नीतीश कुमार बेहद खुश हैं। जिसके चलते मुख्यमंत्री ने विभिन्न धार्मिक स्थलों का दौरा किया, ईश्वर से प्रार्थना की और धन्यवाद दिया। इस दौरान उनके साथ बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी भी मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में 15 अगस्त को 30 हजार भूमिहीनों को मिलेगी जमीन! सम्राट सरकार का ‘अभियान बसेरा-2’ प्लान तैयार
कौन हैं नए सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ? जानिए 40 साल के सैन्य सफर की पूरी कहानी
तेलंगाना में जल्द खिलेगा कमल, ‘डबल इंजन सरकार’ का लक्ष्य: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना
सिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
मुख्यमंत्री ने जनता को दिया मैसेज
नीतीश कुमार जनता को संदेश देने के लिए धार्मिक स्थलों पर भी गए। नीतीश कुमार के हाव-भाव से भी पता चलता है कि वह बिहार चुनाव के एग्जिट पोल से बेहद खुश हैं। एनडीए के खेमे में यह तय माना जा रहा है कि वास्तविक चुनाव परिणाम एग्जिट पोल जैसे ही होंगे।
दूसरी तरफ नीतीश कुमार के साथ मौजूद मंत्री विजय चौधरी ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने आज ईश्वर का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शांतिपूर्ण और निर्विवाद बिहार चुनाव के लिए बिहार की जनता और ईश्वर का आभार व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न धार्मिक स्थलों का दौरा किया और बिहारवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विजय चौधरी का विपक्ष पर हमला
विजय चौधरी ने कहा कि शुरुआत में ऐसा लगा कि एसआईआर मुद्दे ज़रिए चुनाव को भ्रष्ट करने की कोशिश की गई थी, लेकिन तमाम आरोपों के बावजूद एसआईआर ने सुचारू रूप से काम किया और नई मतदाता सूची भी प्रकाशित हुई। इसके बाद, आरोप एक-एक करके दूर होते गए। विपक्ष को भी एहसास हुआ कि उनके आरोप निराधार थे, इसलिए उनकी कोशिशें नाकाम रहीं।
यह भी पढ़ें: Opinion Poll में कुछ और था…Exit Poll में कुछ और है! बिहार चुनाव से जुड़ी ये रिपोर्ट उड़ा देगी होश
विजय चौधरी ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र और बिहार सरकार ने जनता के कल्याण के लिए काम किया है और नतीजे साफ़ दिख रहे हैं। सरकार के ख़िलाफ़ कहीं से कोई शिकायत नहीं आई। सत्ता में 20 साल रहने के बाद भी आलोचना का एक भी शब्द नहीं सुना गया, जो सचमुच उल्लेखनीय है।
