Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘हिजाब विवाद’ के बाद CM की जान को खतरा? नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

Hijab Controversy: हिजाब विवाद के बाद असामाजिक तत्वों से संभावित खतरे की खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन ने बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल सख्त कर दिए हैं।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Dec 20, 2025 | 04:03 PM

हिजाब विवाद के बीच बढ़ी CM नीतीश की सुरक्षा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar CM Nitish Kumar Security Increased: बिहार से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। हिजाब विवाद के तूल पकड़ने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने अब तक का सबसे बड़ा फैसला लिया है। खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के बाद सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। बताया जा रहा है कि कुछ असामाजिक तत्व मुख्यमंत्री को नुकसान पहुंचाने की फिराक में हैं, जिसके चलते रातों-रात सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि बिहार के डीजीपी और एडीजी (SSG सुरक्षा) ने एक उच्च स्तरीय बैठक में सीएम की सुरक्षा की समीक्षा की है। इस बैठक में साफ निर्देश दिए गए हैं कि स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप यानी एसएसजी के घेरे को अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत किया जाए। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीब जाना आम लोगों के लिए नामुमकिन होगा, केवल चुनिंदा और हाई प्रोफाइल लोगों को ही उनके पास जाने की इजाजत होगी।

सोशल मीडिया पर खुली धमकी, पुलिस अलर्ट

प्रशासन ने राज्य के सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को विशेष सतर्कता बरतने का कड़ा आदेश जारी कर दिया है। खासतौर पर उन संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है जहां गड़बड़ी की आशंका ज्यादा है। दरअसल, खुफिया रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकियां मिल रही थीं। इन इनपुट्स को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने खतरे की आशंका जताई है और उसी के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत अपग्रेड कर दिया है। अब उनके हर मूवमेंट पर बारीक नजर रखी जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

लैंड फॉर जॉब केस में रोजाना होगी सुनवाई, कोर्ट ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को लेकर ये कहा

जमीन के बदले नौकरी मामले में दिल्ली कोर्ट में आज सुनवाई, लालू परिवार पर चलेगा मुकदमा

मोतिहारी में रूह कंपा देने वाली वारदात: एक तरफा प्यार में सिरफिरे ने युवती पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार

बिहार में लगे जिन्ना जिंदाबाद के नारे…शिक्षक राष्ट्रगान के बाद कहने लगा मोहम्मद जिन्ना अमर रहे

यह भी पढ़ें: पेट से हरामी पैदा होता तब…AIMIM नेता ने नीतीश-निषाद को दी खुली धमकी, कहा- UP में हो, इसलिए बच गए

कट्टर तत्वों की नाराजगी और खुफिया रिपोर्ट

खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट बताती है कि हिजाब विवाद के बाद से कुछ कट्टर और असामाजिक तत्वों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इसी गुस्से के चलते सीएम को निशाना बनाए जाने का डर बना हुआ है। प्रशासन ने अब सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक निगरानी कई गुना बढ़ा दी है। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों, उनके सरकारी आवास और यात्राओं के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल में रत्ती भर भी चूक न हो पाए। यह सख्ती यह सुनिश्चित करने के लिए है कि माहौल बिगड़ने न पाए।

Nitish kumar security tightened after hijab row social media threats

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 18, 2025 | 08:09 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Hijab Controversy
  • Nitish Kumar News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.