‘आगे यही सब काम करेंगे’, नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के कंधे पर रखा हाथ, कही बड़ी बात, तय हो गया अगला सीएम?
Nitish Kumar In Jamui: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस वक्त जमुई दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा और कहा कि आगे यही सब काम करेंगे।
- Written By: सजल रघुवंशी
नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nitish Kumar Message: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमुई के एक कार्यक्रम में सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर यह साफ कहा कि आगे यही सब काम करेंगे। नीतीश कुमार के इस बयान के बाद कयास लगाए जाने लगे और नीतीश कुमार के इस बयान को बिहार के अगले सीएम की घोषणा के रूप में भी देखा जाने लगा।
जमुई में आयोजित इस सार्वजनित सभा के मंज पर जेडीयू के कई बड़े नेता औक मंत्री भी मौजूद रहे। इसके अलावा उन्होंने मंच से हाथ उठाकर सभा में आए लोगों से लोगों से सम्राट चौधरी को समर्थन करने की भी अपील की।
क्या अगले मुख्यमंत्री हैं सम्राट चौधरी?
दरअसल, मुख्यमंत्री के इस व्यवहार और सार्वजनिक समर्थन ने राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज कर दी है कि सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले सीएम होंगे और अब नीतीश कुमार का भरी सभा में उनके लिए समर्थन मांगना यह साफ दिखाता है कि चौधरी नीतीश की भी पहली पसंद बन गए हैं। अब नीतीश कुमार के इस व्यवहार के बाद यह चर्चा इसलिए भी तेज हो गई क्योंकि नीतीश कुमार का ऐसे समर्थन मांगना यह साफ दिखाता है कि आगे चलकर सम्राट चौधरी को जेडीयू का भी पूर्ण रूप से समर्थन मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
नीतीश कुमार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- अब विकसित बिहार पर है फोकस
कर्नाटक MLC चुनाव में ‘गद्दारी’ करने वालों की अब खैर नहीं, मंदिर में होगा BJP विधायकों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट!
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम: विकास योद्धा मंच और भाजपा का शानदार प्रदर्शन, भाजपा ने जीती 11 सीटें
नीमच के जावद में भारी तनाव; अस्पताल लोकार्पण में पहुंचे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को ग्रामीणों ने घेरा
इससे पहले भी दे चुके हैं संकेत?
ऐसा पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को लेकर मैसेज दिया हो। इससे पहले 12 मार्च को भी उन्होंने एक जनसभा के दौरान कहा था कि उनकी नजर में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद के लिए उपयुक्त चेहरा हैं। अब नीतीश कुमार ने यह दूसरी बार संदेश दिया है कि वह सम्राट चौधरी को ही बिहार का अगला सीएम देखना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: केसी त्यागी ने अचानक दिया JDU से इस्तीफा, पार्टी सदस्यता का नहीं करेंगे नवीनीकरण, बताई वजह
नीतीश कुमार का दिखा अनोखा अंदाज
नीतीश कुमार ने महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें कार्यक्रम स्थल पर रुकने की अपील की। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज़ में कहा कि सरकार जो भी काम कर रही है, वह खास तौर पर महिलाओं के हित में ही है, इसलिए उन्हें जल्दबाज़ी में जाने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए महिलाओं को समझा रहे थे कि सरकार ने उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं उनकी जानकारी उन्हें होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में महिलाओं के लिए और भी काम किए जाएंगे, इसलिए वे कार्यक्रम में बनी रहें और पूरी बात सुनें।
