चुनाव बाद पलटी मारेंगे नीतीश…RJD खोलेगी बंद दरवाजे? तेजस्वी के जवाब से बिहार में सियासी भूचाल
Bihar Politics: बिहार चुनाव परिणाम के बाद यदि नीतीश कुमार बीजेपी से नाता तोड़कर RJD का रुख करते हैं तो क्या वह उनके लिए दरवाजे खोलेगी? इस सवाल के जवाब में तेजस्वी के बयान ने सियासी पारा चढ़ा दिया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Assembly Elections: बिहार में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनैतिक हलचल चरम पर है। सियासी पार्टियां और राजनेता जीत के लिए जद्दोजेहद में जुटे हुए हैं। इस बीच नीतीश कुमार को लेकर किए गए एक सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कुछ ऐसा बोल दिया है जिससे पॉलिटिकल पारा और हाई हो गया है।
दरअसल, एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में तेजस्वी यादव से पूछा गया कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में परिणाम के बाद यदि नीतीश कुमार बीजेपी से नाता तोड़कर आरजेडी का रुख करते हैं तो क्या वह उनके लिए दरवाजे खोलेगी? इस पर तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं। बीजेपी ने उन्हें पुतला बना दिया है और उनके चेहरे का इस्तेमाल किया जा रहा है।
तेजस्वी के जवाब से सियासी भूचाल
तेजस्वी से जब ये सवाल किया गया कि क्या राजद की जदयू से बात चल रही है? जिस पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि कोई बातचीत नहीं चल रही। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जिस दौर से गुजर रहे हैं, उनके प्रति पूरी सहानुभूति है। लेकिन अब न तो वो सीएम बन रहे हैं न तो ही जदयू बचने वाली है। चुनाव के बाद कुछ बीजेपी में चले जाएंगे कुछ आरजेडी में आ जाएंगे। तेजस्वी यादव के इस जवाब ने सूबे में सियासी भूचाल ला दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
पहले पटनायक फिर नीतीश और अब ममता… 2020 के पावर लंच के बाद हुए बड़े उलटफेर? फिर चर्चा में सालों पुरानी तस्वीर
जो कभी चुनाव नहीं लड़ा, वो मंत्री कैसे? निशांत कुमार को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA को घेरा, PM मोदी से पूछे सवाल
कल तक लालू पर वार, आज अपनों पर मेहरबान; सम्राट कैबिनेट में परिवारवाद की झलक! सियासी घरानों से 10 मंत्री
बिहार में सम्राट युग की बड़ी शुरुआत, निशांत कुमार समेत इन 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को मिला मंत्री पद
प्रशांत किशोर पर कसा तीखा तंज
तेजस्वी यादव से जब पूछा गया कि जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर का कहना है कि या तो वो 10 से कम सीटें जीतेंगे या फिर 150 से ज्यादा। ऐसे में क्या वो महागठबंधन का खेल बिगाड़ सकते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर को साल 2029 के चुनाव के लिए बहुत शुभकामनाएं। वो चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बन जाएं और देश की सारी समस्याएं दूर कर दें।
यह भी पढ़ें: महिलाओं को 30 हजार…किसानों को फ्री बिजली, तेजस्वी का ये ‘सियासी ब्रह्मास्त्र’ पलटेगा चुनावी बाजी?
आरजेडी नेता से यह भी पूछा गया कि क्या प्रशांत किशोर बिहार के असल मुद्दे उठा रहे हैं? इस पर तेजस्वी ने कहा कि असल मुद्दे उठाने की शुरुआत महागठबंधन ने की। फिर चाहे वो पलायन हो, रोजगार हो या सरकारी नौकरियों की कमी हो। इसके साथ ही पढ़ाई-दवाई, कमाई-सिंचाई, सुनवाई और कार्रावाई जैसे सभी जरूरी मुद्दे हमने उठाए।
शपथ ग्रहण की तारीख का ऐलान
बिहार चुनाव में मतदान होने से पहले ही तेजस्वी यादव ने जीत की उम्मीद के साथ शपथ ग्रहण की तारीख बता दी है। उन्होंने अपनी संभावित सरकार बनाने के लिए 18 नवंबर को शपथ ग्रहण का ऐलान किया है । उनसे जब महागठबंधन को मिलने वाली सीटों की संख्या पूछी गई तो तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें 170 से ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद है और हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे।
