बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने चलाया ‘तीर’, एक बार में 1 करोड़ से ज्यादा वोटरों को साधने की कोशिश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में पेंशन राशि तीन गुना बढ़ाई, जिससे बिहार के 1 करोड़ 9 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।
- Written By: अर्पित शुक्ला
नीतीश कुमार (Image- Social Media)
पटनाः बिहार चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, सियासी लड़ाई जीतने के लिए हर पार्टी अपना दम लगा रही है। वहीं सत्तारूढ़ पार्टी जदयू के मुखिया नीतीश कुमार अपने हाथों से जनमत फिसलने नहीं देना चाहते। उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले ही तीर चली दिया है। नीतीश कुमार ने राज्य की पेंशन स्कीम योजना में बढ़ोत्तरी करते हुए 400 रुपये की पेंशन को करीब 3 गुना तक बढ़ा दिया। इससे लगभग 1 करोड़ 9 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस फैसले का जादू विधानसभा चुनाव में चल पाएगा।
ऐसे चला बड़ा दांव
बिहार में चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने बड़ी चाल चली है। बिहार में विधवा, वृ्द्ध तथा दिव्यांगों के मिलने वाली पेंशन की राशि करीब तीन गुना बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी साझा की है। इससे सूबे के 42.60 लाख से अधिक बुजुर्गों को फायदा होगा।
लंबे समय से थी मांग
पेंशन राशि बढ़ाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। जिस पर अब बिहार सरकार ने मोहर लगा दी है। अब हर महीने 400 रुपए की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी। जिससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा। इसको बतौर मास्टरस्ट्रोक देखा जा रहा है। क्योंकि काफी बड़ी संख्या में मतदाता इस स्कीम से लाभ लेने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन
नीदरलैंड के बाद आज स्वीडन पहुंचेंगे PM मोदी, आठ साल बाद होने जा रहा है दौरा, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस
दुनिया पर मंडराया एक और बड़ा खतरा! 80 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
ललन सिंह के एक बयान से बिहार NDA में हड़कंप, बताया नीतीश कुमार ने सम्राट को क्यों चुना अपना उत्तराधिकारी
NCP-शिवसेना की तरह टूटेगी नीतीश की JDU! बिहार के अगले सीएम पर अमित शाह के बयान से सियासी भूचाल
बिहार में बुजुर्ग वोटर
जानकारी के अनुसार, बिहार में कुल मतदाता 7.80 करोड़ हैं. इनमें 80 वर्ष से अधिक के मतदाताओं की संख्या 16,07,527 (करीब 2.06%), नीतीश कुमार सरकार ने वृद्ध लोगों के साथ ही विधवा तथा दिव्यांगों को दी जाने वाली पेंशन में भी बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। जिससे बड़ी संख्या में मतदाता प्रभावित होंगे। नीतीश कुमार लगातार बड़े फैसले लेकर मतदाताओं को साधने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को हुए पीएम मोदी ने भी प्रदेशवासियों को कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी।
