‘राजनीति से ऊपर बढ़कर विकास को तवज्जो…’,बिहार चुनाव में NDA की जीत पर रेखा गुप्ता का बयान
Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बढ़त पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने खुशी जताई। दोनों नेताओं ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास के एजेंडे पर..
- Written By: अमन उपाध्याय
रेखा गुप्ता, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Bihar Election Result Today: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बढ़त के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास को प्राथमिकता देकर समझदारी भरा फैसला किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने पिछले दो दशकों में जिस प्रकार विकास को लेकर काम किए हैं, यह नतीजा उसी का प्रमाण है।
रेखा गुप्ता ने कहा कि एनडीए विकास के मुद्दे पर कभी समझौता नहीं करता। उन्होंने कहा कि बिहार में दो दशक से एनडीए के शासनकाल में कई बड़े विकास कार्य हुए हैं। लोगों ने राजनीति से ऊपर उठकर प्रगति को प्राथमिकता दी है। यह जीत उन प्रयासों की पहचान है जिन्हें शब्दों में बयान करना मुश्किल है।
बिहार में जारी रहेगा तेजी से विकास
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी तारीफ की और कहा कि राज्य में विकास की रफ्तार आगे भी तेज रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अतिशयोक्ति नहीं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार में तेज़ी से विकास जारी रहेगा। एनडीए ने कभी भी प्रगति को लेकर समझौता नहीं किया और आगे भी नहीं करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर विधानसभा सीट पर किसका दबदबा? पीके की एंट्री से गरमाई सियासत। देखें VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव में RJD ने रेखा गुप्ता पर जताया भरोसा, नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली है सीट
केजरीवाल का ‘शीश महल’ बनेगा कल्चरल सेंटर, VVIP मेहमानों के लिए होगी विशेष व्यवस्था; जानें क्या है पूरा प्लान
650 करोड़ के कथित घोटाले पर गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP ने CM से मांगा इस्तीफा
रेखा गुप्ता ने बिहार और दिल्ली की जनता को एनडीए को मिली इस जीत जैसी बढ़त के लिए बधाई दी और इसे अद्भुत प्रदर्शन बताया। इधर, भाजपा नेता मनोज तिवारी ने भी इस नतीजे को पूरी तरह अपेक्षित बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से ही भरोसा था कि बिहार में एनडीए जीतने जा रहा है। तिवारी ने आगे कहा कि जिस दिन महागठबंधन ने ‘शहाबुद्दीन अमर रहे’ जैसे नारे लगाए और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छठ पूजा को ‘ड्रामा’ कहा, उसी दिन साफ हो गया था कि जनता उन्हें स्वीकार नहीं करने वाली।
यह भी पढ़ें:- Bihar Election Result LIVE: NDA को उम्मीद से अधिक सीटें, 190 के पार पहुंचा आंकड़ा
जनता विकासवादी राजनीति के साथ
उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता विकासवादी राजनीति के साथ खड़ी है। मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी को जनता के विश्वास का आधार बताया। उन्होंने कहा कि आज एनडीए शासन में मुफ्त बिजली, पक्की सड़कें और जनकल्याण योजनाएं लगातार लागू हो रही हैं, जिससे बिहार का आम नागरिक खुद को जुड़ा महसूस करता है।
यह भी पढ़ें:- तेजस्वी के दो सिपहसालार जिन्होंने हरा दिया चुनाव, एक ने तो परिवार में भी कराई थी कलह!
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं। बिहार का चुनाव संस्कार की लड़ाई थी। एनडीए का संस्कार ‘सबका साथ, सबका विश्वास’ है जबकि उनका संस्कार कट्टा वाली राजनीति रहा है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए पर भरोसा जताकर संदेश दिया है कि जो उनके लिए काम करेगा, वही राज्य चलाएगा।
