बिहार में अपनी सबसे मजबूत सीट पर मुश्किल में BJP, बंपर बहुमत के बीच बुरी आई खबर
Bihar Election Results: बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने जा रही है। दो घंटे की काउंटिंग के बाद रुझानों में भाजपा और जेडीयू की अगुआई वाला गठबंधन स्पष्ट बहुमत हासिल करता दिख रहा है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
बीजेपी (सौ. सोशल मीडिया )
Bihar Elections Results: बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। दो घंटे की काउंटिंग के बाद रुझानों में भाजपा और जेडीयू की अगुआई वाला गठबंधन स्पष्ट बहुमत हासिल करता नजर आ रहा है। इस खुशी के बीच भाजपा के लिए एक चिंता की वजह भी उभरती दिख रही है। भगवा पार्टी अपने सबसे मजबूत गढ़ों में से एक पटना साहिब सीट पर मुश्किल में पड़ गई है।
पटना साहिब में कांग्रेस भाजपा से बड़े अंतर से आगे पहुंच चुकी है। पटना साहिब सीट पर भाजपा ने इस बार 7 बार विधायक रहे नंदकिशोर यादव की जगह युवा चेहरे रतनेश कुमार को टिकट दिया है। कांग्रेस ने शशांत शेखर को चुनाव मैदान में उतारा था। पहले दो राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस के शेखर ने बड़ी बढ़त बना ली। वह 5 हजार वोट से अधिक आगे निकल गए।
हालांकि, तीसरे राउंड में रतनेश ने थोड़ी वापसी की। लेकिन अंतर तब भी लगभग 3 हजार वोटों का रहा। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया था। इससे पहले यह सीट पटना पूर्वी के नाम से जानी जाती थी। 1995 से इस सीट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव का दबदबा रहा।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन
नीदरलैंड के बाद आज स्वीडन पहुंचेंगे PM मोदी, आठ साल बाद होने जा रहा है दौरा, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस
दुनिया पर मंडराया एक और बड़ा खतरा! 80 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
ललन सिंह के एक बयान से बिहार NDA में हड़कंप, बताया नीतीश कुमार ने सम्राट को क्यों चुना अपना उत्तराधिकारी
यह भी पढ़ें- Bihar Chunav: प्रशांत किशोर छोड़ेंगे राजनीति! नीतीश ने लगा दी हाफ सेंचुरी, अब PK निभाएंगे अपना वादा?
इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं देकर रत्नेश पर भरोसा जताया। पटना साहिब सीट भाजपा की सबसे मजबूत सीटों में से एक मानी जाती रही है। खराब से खराब दौर में भी पार्टी ने यह सीट अपने पास रखी। जनसंघ के समय से ही भगवा दल का यहां प्रभाव रहा। 1967 और 69 के चुनाव में जनसंघ के रामदेव महतो जीते थे। 77 के चुनाव में भी रामदेव महतो जनता पार्टी के टिकट पर विजयी रहे।
