Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नाभा जेल ब्रेक केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, 9 साल बाद खालिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह बिहार से गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कुख्यात खालिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह गलवाड़ी उर्फ ​​बलबीर सिंह को बिहार के मोतिहारी से गिरफ्तार किया गया है। उस पर कई गंभीर आरोप है।

  • By आकाश मसने
Updated On: May 12, 2025 | 08:47 AM

खालिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kashmir Singh Arrest: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात खालिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह गलवाड़ी उर्फ ​​बलबीर सिंह को बिहार के मोतिहारी से गिरफ्तार किया गया है। एनआईए ने मोतिहारी पुलिस के सहयोग से आतंकी को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। कश्मीर सिंह 2016 में पंजाब के नाभा जेल ब्रेक के दौरान फरार हो गया था और तब से उसकी तलाश थी।

मोतिहारी से कश्मीर सिंह के गिरफ्तारी के बाद एनआईए ने रविवार को बब्बर खालसा के आतंकवादी हरविंदर सिंह संधू उर्फ ​​रिंदा को भी गिरफ्तार कर लिया। हरविंदर 2016 में नाभा जेल से फरार हुए कुख्यात अपराधियों में से एक था।

कश्मीर सिंह को एनआईए कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया

NIA की स्पेशल कोर्ट ने कश्मीर सिंह को भगोड़ा घोषित करते हुए उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं। कश्मीर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी, 121, 121-ए और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 17, 18, 18-बी और 38 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

पटना में बेकाबू थार का तांडव: 7 लोगों को कुचला, एक की मौत; आक्रोशित भीड़ ने फूंकी गाड़ी

ये लोग बार-बार भगवान राम का…कांग्रेस पर क्यों भड़क गए तेज प्रताप यादव, VIDEO में समझें पूरा माजरा

नीतीश कुमार का नया दांव…चंदेश्वर चंद्रवंशी को दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

अमृतसर में सरपंच जरमल सिंह की हत्या का आरोपी गैंगस्टर एनकाउंटर में ढेर

कौन है खालिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह?

कश्मीर सिंह लुधियाना का रहने वाला है। उसके खिलाफ खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट, बब्बर खालसा इंटरनेशनल और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन द्वारा देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने से जुड़ा मामला दर्ज है। इसके अलावा उसके खिलाफ अन्य गंभीर मामले भी दर्ज हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

Operation Sindoor: नौसेना थी तैयार बस मोदी के आदेश का था इंतजार, कराची पोर्ट पर था निशाना, भारतीय सेना ने किया खुलासा

एनआईए की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आरोपी कश्मीर सिंह न केवल भारत में आतंकवाद की साजिश में शामिल था, बल्कि फरार आतंकियों को बचाने और उन्हें फंडिंग मुहैया कराने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा था। पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमले में भी कश्मीर सिंह शामिल था। खालिस्तानी आतंकी की गिरफ्तारी को आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ भारत की लड़ाई में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Nabha jail break accused khalistani terrorist kashmir singh arrested by nia from motihari bihar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2025 | 08:47 AM

Topics:  

  • Bihar News
  • National Investigation Agency
  • Punjab News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.