Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नीतीश कुमार का नया दांव…चंदेश्वर चंद्रवंशी को दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

JDU News: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अपने कार्यकाल में संगठन को बेहद सक्रिय रखने की कोशिश की है। हाल में पार्टी के अंदर बदलाव की चर्चा होने लगी है।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Jan 07, 2026 | 08:20 AM

नीतीश कुमार और चंदेश्वर चंद्रवंशी।

Follow Us
Close
Follow Us:

Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार प्रदेश इकाई में जल्द बड़ा बदलाव कर सकते हैं। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। उनकी जगह नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। इसके लिए कई नामों की चर्चा तेज है। जदयू द्वारा वरिष्ठता, संगठनात्मक अनुभव, जाति समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखा जाएगा।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष का यह बदलाव ऐसे समय पर प्रस्तावित है, जब जदयू राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों में जुटी है। सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व का मानना है कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, सामाजिक समीकरण साधने तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने को नेतृत्व में बदलाव जरूरी है। जदयू के होने वाले प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिन नाम की चर्चा है, उनमें सबसे आगे जहानाबाद के पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी हैं। इनको प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

कौन हैं चंदेश्वर चंद्रवंशी?

सूत्रों के अनुसार चंदेश्वर चंद्रवंशी काफी अनुभवी नेता हैं। उनकी जहानाबाद समेत मगध क्षेत्र में मजबूत पकड़ रही है। वे सांसद रह चुके हैं। संगठनात्मक मामलों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। सूत्रों के मुताबिक उनका अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन जदयू को नई दिशा देने में मददगार साबित हो सकता है। ऐसे में उन्हें पार्टी की ओर से संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर मुहर लग सकती है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अपने कार्यकाल में संगठन को सक्रिय रखने की कोशिश की। हालांकि, हाल के दिनों में पार्टी के अंदर बदलाव की चर्चा होने लगी है।

सम्बंधित ख़बरें

बिहार चुनाव में करारी हार के बाद दही-चूड़ा पार्टी पर मंडराया सस्पेंस! तेज प्रताप ने किसे दिया न्योता

लालू प्रसाद के निजी बंगले की जांच कराने की तैयारी में सरकार, क्या ये घर भी छीन जाएगा?

‘डीएम साहब शादी करवा दीजिए…’ भरी सभा में ऐसा क्यों बोल गए विजय सिन्हा? सामने आया VIDEO

हार पर मंथन में ‘हाथापाई’? कांग्रेस दफ्तर में अध्यक्ष के सामने ही चले लात-घूंसे, जानें क्या हुआ

यह भी पढ़ें: ‘नीतीश का असली चेहरा सामने आ गया’, हिजाब खींचने पर भड़के उमर अब्दुल्ला; महबूबा मुफ्ती की दिलाई याद

जल्द प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव का होगा ऐलान

माना जा रहा कि यह बदलाव किसी असंतोष से अधिक रणनीतिक पुनर्गठन का हिस्सा है। इसमें नए चेहरे को पार्टी की कमान देने की रणनीति बनेगी। वैसे, अब तक पार्टी द्वारा इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों का कहना है कि जल्द प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव को लेकर औपचारिक ऐलान हो सकता है। यह बदलाव बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकता है। साथ ही आने वाले समय में जदयू की रणनीति को साफ तौर पर दर्शाएगा। नीतीश कुमार का यह कदम जदयू को संगठनात्मक रूप से और मजबूत करने तथा आगे की राजनीतिक लड़ाइयों के लिए तैयार करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Nitish kumar new move chandeshwar chandravanshi can be given a big responsibility

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 07, 2026 | 08:20 AM

Topics:  

  • Bihar News
  • JDU
  • Nitish Kumar
  • Nitish Kumar News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.