-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Land For Job Case Lalu Tejashwi Yadav Charges Framed Court Verdict On October 13
गरीबों से करोड़ों के गिफ्ट! जमीन के बदले जॉब मामले में लालू और लाल दोनों की मुश्किलें बढ़ी
- Written By: सौरभ शर्मा
Delhi की राउज एवन्यू कोर्ट ने बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव अन्य सभी आरोपियों के खिलाफ सुनवाई पूरी कर ली गई है। कोर्ट ने अपना फैसला निर्णय तक पहुंचाकर सुरक्षित रख लिया है।

लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Land for Job Case Latest News: बहुचर्चित ‘लैंड फॉर जॉब स्कैम’ यानी जमीन के बदले नौकरी मामले में राजद चीफ और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू परिवार समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने पर सुनवाई पूरी कर ली है। CBI के विशेष जज विशाल गोगने ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है और अब 13 अक्टूबर को इस पर अंतिम निर्णय सुनाया जाएगा।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस मामले को बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का एक संगठित रैकेट बताया है। एजेंसी ने कोर्ट में दलील दी कि 2004 से 2009 के बीच जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे, तब गरीब उम्मीदवारों को जमीन के बदले ग्रुप-डी की नौकरियां दी गईं। सीबीआई ने यह भी कहा कि नौकरी पाने वाले अधिकांश लोग पटना के निवासी थे और उन्होंने अपनी जमीनें सीधे लालू यादव के परिवार के सदस्यों या उनके द्वारा नियंत्रित एक निजी कंपनी को बेचीं या उपहार में दे दीं।
गरीबों से गिफ्ट में ली जमीन?
सुनवाई के दौरान सीबीआई ने लालू यादव की दलीलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बेहद हैरान करने वाली बात है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री को गरीब लोगों से जमीन गिफ्ट में लेने की क्या जरूरत पड़ गई। एजेंसी ने आरोप लगाया कि नौकरी के बदले जमीन खरीदने के लिए ज्यादातर लेनदेन नकद में हुआ। सीबीआई ने अदालत में यह भी दावा किया कि भर्ती प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं बरती गईं। जिन उम्मीदवारों को नौकरी दी गई, वे अपना नाम तक ठीक से नहीं लिख सकते थे और उनके शैक्षणिक दस्तावेज भी फर्जी स्कूलों से जारी किए गए थे, जिन्हें सिर्फ इसी मकसद से खोला गया था।
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर उपचुनाव नतीजे आज: बीजेपी का गढ़ बचेगा या प्रशांत किशोर मारेंगे बाजी? AN कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू
बिहार में नशामुक्ति से बदलेगी तस्वीर: CM सम्राट बोले- विकसित भारत के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना जरूरी
NEET केस में बड़ा ट्विस्ट! 10 दिन पहले बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट, अचानक स्पेशल जज का तबादला, कल होनी थी अहम सुनवाई
रोहतास के नगर परिषद अधिकारी की पीट-पीटकर हत्या; पटना जाते समय अपराधियों ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस
यह भी पढ़ें: काशी में मॉरीशस के PM, आज मोदी संग द्विपक्षीय वार्ता, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम
बिना परीक्षा एक दिन में दी नौकरी
सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक डीपी सिंह ने कोर्ट को बताया कि जहां सामान्य भर्ती प्रक्रिया में महीनों लग जाते हैं, वहीं इन नियुक्तियों को बिना किसी विज्ञापन या परीक्षा के एक ही दिन में मंजूरी दे दी गई। एजेंसी ने अदालत में एक चार्ट भी पेश किया, जिसमें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव के नाम पर ट्रांसफर की गई जमीनों का ब्योरा दिया गया। सीबीआई ने दलील दी कि 85 हजार रुपये की बाजार कीमत वाली जमीन महज 50 हजार रुपये में बेची गई, जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। अब सभी की निगाहें 13 अक्टूबर के उस फैसले पर टिकी हैं, जब कोर्ट इस हाई-प्रोफाइल मामले में अपना अहम फैसला सुनाएगा।
Land for job case lalu tejashwi yadav charges framed court verdict on october 13
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Aug 05, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














