-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Nitin Nabin Bjp National President Nomination Profile Details
नितिन नबीन आज BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरेंगे नामांकन, मोदी-शाह समेत ये दिग्गज रहेंगे मौजूद
- Written By: अर्पित शुक्ला
BJP National President Nomination: नितिन नबीन का नामांकन प्रोसेस पूरा होने के बाद, नए बीजेपी अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को होने वाली है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और गृह मंत्री अमित शाह। इमेज-सोशल मीडिया
BJP President Election: भारतीय जनता पार्टी के नेता और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके तथा पार्टी के मौजूदा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। उनके नामांकन को लेकर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि यह पहली बार हो रहा है जब बिहार से कोई नेता देश की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष बनने जा रहा है। मीडिया से बातचीत में संजय जायसवाल ने बताया कि 19 जनवरी को नितिन नबीन नामांकन दाखिल करेंगे। यह भाजपा की एक नियमित प्रक्रिया है और उसी के तहत यह नामांकन किया जा रहा है।
बिहार से पहली बार बनेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
बिहार के लिए यह ऐतिहासिक मौका है, जब राज्य से कोई नेता बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहा है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने 45 साल के युवा नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मिलकर लिया है। इसे एक सकारात्मक और दूरदर्शी निर्णय माना जा रहा है। नामांकन के बाद नितिन नबीन अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे, जिससे देशभर में एक नया संदेश जाएगा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का नेतृत्व एक युवा के हाथों में है।
सबसे युवा बीजेपी अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि यह पूरे संगठन के लिए खुशी की बात है, क्योंकि नितिन नबीन अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी, इससे बड़ा गौरव और क्या हो सकता है। नॉमिनेशन की पूर्व संध्या पर बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय को होर्डिंग्स, बैनर और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। पार्टी की अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार को कई वरिष्ठ नेताओं के मुख्यालय पहुंचने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
बिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल! पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गिरी गाज, BJP ने किया AAP का घेराव
दतिया उपचुनाव: बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी के बीच तेज हुई सियासी जंग
Photo: देश के नए शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, जानिए उनसे जुड़ी 8 अहम बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूपेंद्र हुड्डा बोले- यह युवाओं के संघर्ष की जीत, सरकार छात्रों से मांगे माफी
यह भी पढ़ें- Solar Industries के साथ बदली रक्षा उद्योग की तस्वीर, राजनाथ सिंह बोले- हथियार आयात नहीं, निर्यात करेगा भारत
एक महीने पहले संभाला था राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद
गौरतलब है कि 15 दिसंबर 2025 को नितिन नबीन ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाला था। वे एक अनुभवी संगठनकर्ता, पांच बार के निर्वाचित विधायक और जनसेवा के लिए समर्पित नेता माने जाते हैं। युवा मोर्चा से लेकर राज्य सरकार में मंत्री पद और राष्ट्रीय संगठन की अहम जिम्मेदारियों तक, उनकी राजनीतिक यात्रा अनुशासन, मेहनत और जनविश्वास की मजबूत मिसाल रही है।
Frequently Asked Questions
-
Que: नितिन नबीन कौन हैं?
Ans: नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व बिहार सरकार के मंत्री रह चुके नेता हैं।
-
Que: नितिन नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कब दाखिल करेंगे?
Ans: नितिन नबीन19 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।
-
Que: नितिन नबीन किस वजह से चर्चा में हैं?
Ans: नितिन नबीन बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं और बिहार से पहला नेता है जो इस पद पर जा रहा है।
Nitin nabin bjp national president nomination profile details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMकौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














