BJP के बाद जनसुराज से भी मोहभंग? रैली से कुर्सी फेंककर भागे मनीष कश्यप, VIDEO ने मचाया तहलका!
Bihar Assembly Elections: जनसुराज पार्टी की 'बिहार बदलाव यात्रा' के दौरान आयोजित रैली स्थल से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यूट्यूबर से नेता बने मनीष कश्यप दिखाई दे रहे हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब (सोर्स- सोशल मीडिया)
Manish Kashyap Viral Video: बिहार के चुनावों के औपचारिक ऐलान से पहले ही यहां का सियासी माहौल गरमा गया है। सभी राजनैतिक दल एक विरोधी पार्टियों को मात देने के लिए चुनावी शतरंज की सियासी बिसात पर शह और मात का खेल खेलने के लिए तैयार हैं।
चुनाव से पहले अपने-अपने दल के पक्ष में माहौल बनाने के लिए सभी पार्टियां जुटी हुई हैं। एक तरफ सत्ताधारी एनडीए के लीडर और बिहार की सीएम नीतीश कुमार रोजाना कोई न कोई नया ऐलान कर रहे हैं तो दूसरी तरफ विपक्षी महागठबंधन और प्रशांत किशोर यात्राओं के जरिए अपनी धाक जमाने का प्रयास कर रहे हैं।
मनीष कश्यप का वीडियो VIRAL
इस बीच जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के दौरान आयोजित रैली स्थल से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यूट्यूबर से नेता बने मनीष कश्यप दिखाई दे रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बड़ा दावा भी कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
कावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
“तू जानता नहीं मैं कौन हूं…” केदारनाथ जा रही महिला का खच्चर वाले पर रौब, वीडियो वायरल
चलती स्कूटी पर हैंडल छोड़कर पालथी मारकर बैठा शख्स, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
वायरल VIDEO में क्या कुछ दिखा?
वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई रैली स्थल दिखाई दे रहा है। जहां तमाम कुर्सियां लगी हुई हैं। साथ ही मंच के नेपथ्य में ‘बिहार बदलाव यात्रा’ का बड़ा सा बैकड्रॉप भी लगा हुआ है। इस वीडियो में मनीष कश्यप किसी बात से नाराज प्रतीत हो रही है और कुर्सी फेंककर रैली स्थल से दूर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
प्रशांत किशोर ने मनीष कश्यप को कार्यकर्ता की लाइन में बैठा दिया…. Hurt हो गया प्रशांत किशोर की पार्टी से लोग जुड़ तो रहे हैं लेकिन जाति सुप्रीमेसी के चक्कर में रोज ऐसे ही बेइज्जती होगी….. pic.twitter.com/kI8idbiqn5 — Lokendra Singh (@LSinghShekhawat) September 13, 2025
सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि प्रशांत किशोर ने मनीष कश्यप को कार्यकर्ता की लाइन में बैठा दिया गया। जिसके बाद वह आक्रोशित हो गए। हालांकि यह दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है। नवभारत इस वीडियो और इसके साथ किए जा रहे दावे की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढें: बाइक चोरी की फरियाद लेकर थाने पहुंचा युवक…दरोगा जी ने जड़ दिया कंटाप, VIDEO वायरल होते ही एक्शन
दो दिन पहले बेतिया में आयोजित जनसुराज के कार्यक्रम के दौरान मनीष कश्यप के समर्थकों के साथ धक्का-मुक्की का मामला सामने आया था। यहां चनपटिया विधानसभा से जुड़ी दो संभावित प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच पोस्टर और होर्डिंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। आपको बता दें कि मनीष कश्यप भी चनपटिया विधानसभा से जनसुराज पार्टी से टिकट के दावेदार माने जा रहे हैं।
