Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार में बड़ा बवाल…6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के बाद सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस का लाठीचार्ज

Darbhanga Rape Case : दरभंगा में 6 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। आगजनी भी की। कुछ लोग पथराव करते दिखे। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Feb 08, 2026 | 07:46 PM

आक्रोशित लोगों को समझाते पुलिस पदाधिकारी।

Follow Us
Close
Follow Us:

Rape And Murder in Darbhanga : बिहार के दरभंगा में छह साल की मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में घटी इस जघन्य वारदात के बाद जनता का गुस्सा ज्वालामुखी बनकर सड़कों पर फूट पड़ा। बलात्कार के बाद मासूम की हत्या की खबर मिलते ही हजारों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और आगजनी कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान हाथों में लाठी-डंडे लिए महिलाओं का रौद्र रूप भी देखने को मिला, जो पुलिस प्रशासन से आरोपी को उन्हें सौंपने की मांग कर रही थीं ताकि वे खुद इंसाफ कर सकें।

पोखर किनारे मिली खून से लथपथ लाश जानकारी के अनुसार, यह मासूम बच्ची शनिवार शाम से ही लापता थी। परिजन उसे दर-दर भटककर ढूंढ रहे थे। देर रात जब तालाब के किनारे आवारा कुत्तों के भौंकने की आवाजें आईं तो शक होने पर परिजन वहां पहुंचे। वहां का मंजर देखकर उनकी रूह कांप गई। बच्ची का खून से लथपथ शव झाड़ियों में पड़ा था। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया।

पड़ोसी ही निकला दरिंदा, पुलिस ने दबोचा

दरभंगा एसएसपी जगरनाथ रेड्डी के नेतृत्व में जब एफएसएल और साइबर सेल की टीम ने जांच शुरू की तो रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ। प्रत्यक्षदर्शी बच्चों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पता चला कि बच्ची का पड़ोसी ही रेप का आरोपी 22 वर्षीय विकास महतो है। वह खेल रही तीन बच्चियों में से एक को उठाकर अंधेरे में ले गया और इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने जब दबिश दी तो विकास अपने घर में ही छिपा मिला और उसके कपड़ों पर मासूम के खून के धब्बे भी पाए गए। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।

सम्बंधित ख़बरें

क्या कह दिया जो Viral हो गए खेसारी लाल यादव? पवन सिंह को भी नहीं छोड़ा, Video देखें

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- दोषियों को बचा रही और निर्दोषों को फंसा रही बिहार सरकार

‘जेल भेजो या फांसी दे दो, पप्पू रुकेगा नहीं’, पूर्णिया सांसद ने ट्वीट कर बिहार पुलिस पर किया हमला

गिरफ्तार होते ही बिगड़ गई पप्पू यादव की तबीयत, IGIMS से PMCH शिफ्ट, अस्पताल में लगा समर्थकों का जमावड़ा

बिहार के दरभंगा में 6 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म बाद नृशंस हत्या कर दी गई है। बिहार में पीड़ितों और गरीबों की कहीं कोई सुनने वाला नहीं। पुलिस की रिकॉर्डतोड़ नाकामयाबी, कम दोष-सिद्धि दर और ज्वलंत घटनाओं पर मुख्यमंत्री की अनभिज्ञता के चलते जनता अब सड़कों पर उतर चुकी है।… pic.twitter.com/tlJPjcPBpi — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 8, 2026


यह भी पढ़ें : पहले थाली तोड़ी फिर उसी से काट लिया गला, रेप केस में बंद कैदी ने किया सुसाइड, मां बोली- हत्या हुई है

दरभंगा में 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत!
बलात्कार कर दरिंदगी से कर दी गई हत्या! स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़कों पर उबल पड़ा है!
पर @bihar_police और BJP @NitishKumar सरकार को शर्म नहीं!
सम्राट चौधरी की पुलिस का ध्यान केवल शराब के अवैध व्यापारियों, उगाही, वसूली से होने वाली कमाई… pic.twitter.com/7jC1aSiIf7
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) February 8, 2026

सड़कों पर संग्राम और राजनीतिक वार-पलटवार

प्रदर्शन के दौरान भीड़ इतनी उग्र हो गई कि पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया। इसके जवाब में प्रशासन को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना ने बिहार की सियासत में भी उबाल ला दिया है। मुख्य विपक्षी दल राजद ने नीतीश सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। राजद ने आरोप लगाया कि पुलिस का ध्यान केवल अवैध वसूली पर है, जबकि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है।

Major uproar in biharpeople took to the streets after the rape and murder of a 6 year old girl police lathi charged

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2026 | 07:46 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Bihar Police
  • Rape
  • RJD

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.