मैथिली ने कहा कंठीधारी हो जाएगा आधा अलीनगर, युवक ने पूछा-नाम बदलने से कैसे होगा विकास? फिर जो हुआ…
Maithili Thakur Statement on Alinagar: पहली बार चुनावी रण में उतरी लोकगायिका और बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर का एक नया बयान सामने आया है जिसको लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है।
- Written By: अभिषेक सिंह
मैथिली ठाकुर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Assembly Elections: बिहार के चुनावी रण में सियासतदान कुर्सी के लिए हर वो हथकंडा अपना रहे हैं जिससे उनके पक्ष में माहौल बन सके। इसी कड़ी में पहली बार चुनावी रण में उतरी लोकगायिका और बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर का एक नया बयान सामने आया है जिसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।
मैथिली ठाकुर का यह बयान उनके विधानसभा क्षेत्र अलीनगर से जुड़ा हुआ है। जिसमें उन्होंने कहा है कि चुनाव में एनडीए की जीत के बाद “अलीनगर में आधे लोग कंठी धारी मिलेंगे। मैथिली ने आगे कहा कि सबकी इच्छा है की अलीनगर सीतानगर हो जाए।”
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी हंगामा मचने लगा है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक युवा मैथिली से सवाल पूछता है कि क्या अलीनगर का नाम सीतानगर होने से विकास हो जाएगा? इसके जवाब में मैथिली कुछ भी ठोस बात नहीं कर पाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का ऑफर, शिवसेना का BJP में होगा विलय! सनसनीखेज ट्वीट से मचा हड़कंप
संगम नगरी में विधानसभा चुनाव की बढ़ने लगी सरगर्मी; BJP विधायक ने माफिया विरोधी अभियान को बनाया चुनावी मुद्दा
ठाणे में गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को राहत देने की मांग, MBMC में किराया माफी या एकमुश्त शुल्क का प्रस्ताव
चुनाव हारे, पार्टी टूटी और अब ‘फंड वार’, बगावत के बाद TMC के 3 बैंक अकाउंट फ्रीज, 440 करोड़ रुपये अटके
एक युवा ने मैथिली से अलीनगर को सीतानगर करने के वादे पर सवाल पूछ लिया ! ऐसे ही युवाओं की जरूरत हैं देश में जो नेताओं से कड़े सवाल पूछ सके ! pic.twitter.com/5puIIHtYZk — Prem Bhardwaj (@premkumarcbn01) November 1, 2025
नित्यानंद राय ने भी कही थी यही बात
इससे पहले भी मैथिली ठाकुर के नामांकन के दिन भारतीय जनता पार्टी के नेता नित्यानंद राय ने भी ऐसा ही एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि चुनाव के बाद सीता मैया की धरती अलीनगर के नाम से नहीं, बल्कि सीतानगर के नाम से जानी जाएगी।
बीजेपी ने मैथिली क्यों बनाया प्रत्याशी
गौरतलब है कि मैथिली ठाकुर की लोकगायिका को तौर पर अच्छी खासी पहचान है। इसी का फायदा उठाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। जिससे अलीनगर के साथ-साथ अन्य सीटों पर भी असर डाला जा सके। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी का यह दांव कितना कामयाब होता है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी की छाती 112 इंच, 5 घंटे में कब्जा लेते पूरा पाकिस्तान लेकिन…मांझी के बयान पर होगा घमासान!
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 6 नवंबर को मतदान होना है। अलीनगर विधानसभा सीट पर भी पहले चरण में ही वोटिंग होगी। इसके साथ ही दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि चुनाव नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे।
