महागठबंधन ने तय कर लिया CM फेस, सीट शेयरिंग फार्मूला भी फिक्स, तेजस्वी के शागिर्द ने बता दिया प्लान
Mahagathbandhan Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने बताया कि बुधवार यानी कल शाम इसका ऐलान हो जाएगा।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Bihar Assembly Elections: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि बुधवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीटों के बंटवारे और मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।
महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने सीटों के बंटवारे की घोषणा की नई तारीख तय कर दी है। सहनी ने कहा कि महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। कल शाम यानी बुधवार को गठबंधन के नेता एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे जिसमें औपचारिक रूप से प्रत्येक पार्टी की सीटों की संख्या और मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।
किसे मिलेंगी कितनी सीटें?
सूत्रों के अनुसार, 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजद महागठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभाएगा। इस बार राजद 144 सीटों, कांग्रेस 52-56 सीटों, वाम दलों 35 सीटों, मुकेश सहनी की वीआईपी 8-10 सीटों और पशुपति पारस की पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। हालांकि, इससे पहले भी सहनी ने कहा था कि सीटों के बंटवारे की घोषणा दशहरे पर की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
बदल रही है जेडीयू! नीतीश कुमार के पुराने ट्रैक से क्यों अलग दिख रही है पार्टी, इस लिस्ट से समझें नए समीकरण
NEET और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे का केंद्र पर निशाना, सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन
चुनावी हलफनामे से खुला प्रशांत किशोर की दौलत का राज, जानिए कितनी है नेटवर्थ और कहां-कहां है संपत्ति
Bihar By Election 2026: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो के बाद नीरज सिन्हा ने भरा पर्चा
#WATCH | पटना, बिहार: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा, “साढ़े तीन साल पहले जब भाजपा ने हमारे विधायक खरीदे और हमें सरकार से बाहर कर दिया, तो हमारा संकल्प भाजपा को हराने और उसे सरकार से बाहर करने का था। इसलिए, हम पिछले साढ़े तीन साल से तैयारी कर… pic.twitter.com/saI95ioCdq — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
नीतीश कुमार पर बोला हमला
मुकेश सहनी ने आगे कहा, “साढ़े तीन साल पहले, भाजपा ने हमारे विधायकों को तोड़कर हमें सत्ता से बेदखल कर दिया था। तब से, हम भाजपा को हराने और उसे बिहार से खदेड़ने के लिए दृढ़ थे। हम इसी लक्ष्य के लिए लगातार तैयारी कर रहे हैं। अब, हम महागठबंधन के एक मजबूत सहयोगी के रूप में चुनावी मैदान में उतरेंगे और भाजपा को बिहार की सत्ता से बेदखल करेंगे।”
यह भी पढ़ें: सियासत-ए-बिहार: मंडल-मंदिर से होकर ‘MY’ तक कैसे पहुंचे लालू, RJD के ‘ब्रह्मास्र’ में अब कितना दम?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए सहनी ने कहा, “नीतीश कुमार कभी बिहार की राजनीति में एक अहम भूमिका निभाते थे, लेकिन अब वह प्रभाव खत्म हो गया है। 2015 में उन्होंने लालू प्रसाद यादव के समर्थन से मुख्यमंत्री पद मिला था और 2020 में केवल 43 सीटें होने के बावजूद भाजपा की मदद से सत्ता में आए। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।”
पहले ही तय हो चुका है सीट बंटवारा
रविवार को तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर महागठबंधन की लगभग पांच घंटे लंबी बैठक हुई। सभी घटक दलों के शीर्ष नेता मौजूद थे। बैठक के बाद, राजद विधायक आलोक मेहता ने कहा कि सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है और दो दिनों के भीतर इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।
