Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार में आसमान से बरसी मौत…बेतिया से खगड़िया तक पसरा मातम, आकाशीय बिजली ने एक दिन में किए 7 शिकार

Bihar News: बिहार में अक्टूबर में मानसून जैसी बारिश ने न सिर्फ जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, बल्कि बिजली गिरने से मौतों की भी खबरें आ रही हैं। जिसके चलते समूचे राज्य में हड़कंप मच गया है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 04, 2025 | 08:21 PM

प्रतीकात्मक चित्र (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Lightning Strike in Bihar: बिहार में बेमौसम बारिश जानलेवा बन गई है। अक्टूबर में मानसून जैसी बारिश ने न सिर्फ जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, बल्कि बिजली गिरने से मौतों की भी खबरें आ रही हैं। शनिवार को बेतिया में दादी और पोती की मौत हो गई। साथ ही मुजफ्फरपुर और खगड़िया में एक-एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं, खगड़िया में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई तो दर्जन भर लोग घायल हुए हैं।

रतनपुर प्रखंड के खगड़िया टाउन थाना और शकुराबाद थाना क्षेत्रों में शनिवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे तीन जगहों पर बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस प्राकृतिक आपदा में तेरह लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला, एक किशोर और एक बुजुर्ग शामिल हैं। इस घटना से मृतकों और घायलों के परिवारों में कोहराम मच गया। सदर अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार जमा हो गए।

बिहार में मौत बनकर आया वज्रपात

इसके अलावा, सात घायलों का इलाज रतनपुर के अस्पताल में किया गया। मृतकों में नगर थाना क्षेत्र के लालसे बिगहा गांव निवासी देवंती देवी (45), रतनपुर प्रखंड (शकुराबाद) के उत्तरापट्टी गांव निवासी किशोर सूरज बिंद (14) और उसी गांव निवासी सीताराम बिंद (52) शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?

बाबू की रोमांटिक इंग्लिश ने किया कमाल! प्रेमिका पंत बन गईं ‘गर्लफ्रेंड पंत’, नगर पालिका का अतरंगी आदेश वायरल

कुदरत का कहर! चक्रवात ‘माइला’ ने पापुआ न्यू गिनी में मचाई भयंकर तबाही, 23 की लोगों की मौत

IPL ने बदली बिहार क्रिकेट की तस्वीर, छोटे शहरों से निकलकर चमक रहे नए सितारे; ये खिलाड़ी लिख रहे अब नई कहानी

देर शाम सदर अस्पताल में तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। घायलों में लालसे बिगहा की एक महिला, शहर के बड़ी संगत मोहल्ले के दो युवक और रतनपुर के उत्तरापट्टी गांव के 10 अन्य लोग शामिल हैं। इन घटनाओं ने समूचे बिहार में हड़कंप मचा दिया है।

बेतिया में हुई दो युवतियों की मौत

घटना के संबंध में बताया गया है कि लालसे बिगहा निवासी दो बहनें धान की फसल देखने घर के पास एक खेत में गई थीं। तभी अचानक बारिश शुरू हो गई और तेज आंधी आई। बिजली गिरने से देवंती देवी की मौत हो गई और उनकी ननद नागमणि देवी घायल हो गईं।

शहर के बड़ी संगत मोहल्ले के युवक सन्नी कुमार और श्रवण कुमार, लालसे बिगहा से कुछ ही दूरी पर जहानाबाद एसएस कॉलेज, धनगांव के पास बिजली गिरने से घायल हो गए। ये दोनों श्री दुर्गा पूजा समिति के सदस्य थे और मूर्ति विसर्जन के बाद घर लौट रहे थे।

एक साथ 12 लोगों पर बरसी मौत

रतनपुर प्रखंड (शकुराबाद) के उत्तरा पट्टी गांव निवासी शंकर बिंद, पवन बिंद, झलकदेव बिंद, मीतू पासवान, विनय कुमार, मल्लू बिंद, रामजी बिंद, रवींद्र बिंद, रवि बिंद, नरेश बिंद, सूरज बिंद और सीताराम बिंद के साथ गांव के पास एक बरगद के पेड़ के नीचे थे। पेड़ पर बिजली गिरने से सीताराम बिंद और सूरज बिंद की मौत हो गई और बाकी 10 लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: उत्तर भारत पर फिर मानसून की टेढ़ी नजर…बिहार में भी बरपेगा कहर, कई राज्यों में अलर्ट

इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। पेड़ के नीचे बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और सभी को इलाज के लिए रतनपुर अस्पताल और जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, गंभीर हालत के कारण जहानाबाद ले जाते समय दो लोगों की रास्ते में ही मौत हो गई।

Lightning tragedy bihar jehanabad bettiah khagaria 7 dead

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 04, 2025 | 08:21 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar News
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.