Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म न्यूज़
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर न्यूज़
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक न्यूज़
  • हेल्थ न्यूज़
  • ऑटोमोबाइल न्यूज़
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मेरा मुंह मत खुलवाइए…! मीसा भारती पर भड़के लालू के करीबी रहे रामकृपाल, बिहार की सियासत में आएगा भूचाल

कभी लालू यादव के करीबी रहे रामकृपाल यादव अब लालू परिवार पर ही फायर हो रहे हैं। उन्होंने मीसा भारती के साथ तेजस्वी यादव को भी निशाने पर लिया है। वहीं, झारखंड चुनाव को लेकर भविष्यवाणी भी की है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 03, 2024 | 08:14 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड के दौरे पर हैं और अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए लगातार प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वह झारखंड में अपने चुनावी भाषणों में बिहार में दी गई नौकरियों का भी जिक्र कर रहे हैं। इस पर पाटलिपुत्र लोकसभा से दो बार सांसद रहे और कभी लालू प्रसाद के बेहद करीबी रहे भाजपा नेता रामकृपाल यादव ने तेजस्वी यादव ही नहीं बल्कि पूरे लालू परिवार पर हमला बोला और पुराने दिनों का राज भी खोला।

रामकृपाल यादव ने शनिवार को कहा कि ये लोग रोजगार देंगे, ये लोग रोजगार लेंगे। इनका नारा है सामान दो, रोजगार लो। इनसे बोलने को मत कहो, हमसे कुछ छिपा नहीं है। रामकृपाल यादव ने कहा कि झारखंड में तेजस्वी यादव का खाता भी नहीं खुलेगा। पिछली बार वे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़े थे और सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार उसका भी सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के लोग किसे वोट देंगे? ये लोग क्या हैं, इनके पास कुछ है भी या नहीं? ये सब ठग हैं।

यह भी पढ़ें:- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाला गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई से नहीं है कोई संबंध

सम्बंधित ख़बरें

लालू परिवार पर 3 मार्च को होगा बड़ा फैसला, कोर्ट ने आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले आज क्या कहा?

लैंड फॉर जॉब केस में रोजाना होगी सुनवाई, कोर्ट ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को लेकर ये कहा

जमीन के बदले नौकरी मामले में दिल्ली कोर्ट में आज सुनवाई, लालू परिवार पर चलेगा मुकदमा

अजित पवार विमान हादसे पर लालू यादव ने उठाए गंभीर सवाल, बारामती क्रैश की ‘उच्च स्तरीय जांच’ की मांग

उन्होंने लोकसभा चुनाव हारने का कारण भी बताया और मीसा भारती पर 50 करोड़ रुपए खर्च करने का आरोप लगाया। रामकृपाल यादव ने पाटलिपुत्र की वर्तमान सांसद और लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पैसा किसके पास है, यह सबको पता है। यह ठगबंधन लुटेरा है, इन्होंने अकेले मेरी सीट पर 50 करोड़ रुपए खर्च किए और पूरे बिहार में भी खर्च किए, लेकिन चार सीटों पर सिमट गए। सारे माफिया इनके पीछे लगे थे। भू-माफिया, बालू माफिया, अपराध माफिया, सारे माफियाओं में मुझे हराने की होड़ लगी थी।

लालू फैमिली को बनाया निशाना

उन्होंने आगे कहा कि पाटलिपुत्र की महान जनता ने मुझ पर 5 लाख से ज्यादा वोट देकर विश्वास बनाए रखा। मुझे पिछली बार से इस बार ज्यादा वोट मिले हैं, लेकिन इन लोगों ने पाटलिपुत्र की जनता की आंखों में धूल झोंककर, झूठ बोलकर और पैसा खर्च करके धोखा दिया। रामकृपाल ने आगे कहा कि ये खुद को गरीबों का मसीहा कहते हैं, लेकिन ये गरीबों के लुटेरे हैं। गरीबों को लूटकर ये अरबपति और खरबपति बन गए हैं। हमसे कुछ छुपा है क्या? हमसे बोलने को मत कहो। तेजस्वी यादव के रोजगार वाले ट्वीट पर उन्होंने कहा कि रोजगार देंगे क्या, रोजगार छीन लेंगे। 17 महीने सत्ता में रहने के बाद उन्होंने कैसे रोजगार दिए, यह सब जानते हैं। सामान दो, रोजगार पाओ।

यह भी पढ़ें:- बिहार में रोजगार के मुद्दें पर भड़के जन सुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर, लालू-नीतीश को दिखाया आईना

Lalu yadav close aide ramkripal yadav gets angry at misa bharti and tejashwi yadav

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 03, 2024 | 08:14 PM

Topics:  

  • Lalu Prasad Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.