Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘इन दो गुजरातियों को बिहार और संविधान से नफरत’, लालू-तेजस्वी का मोदी-शाह पर अटैक

बिहार में चुनाव से पहले हो रहे वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस बीच लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jul 07, 2025 | 02:04 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। विपक्ष ने इसको लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है और शीर्ष अदालत ने सुनवाई की तारीख भी तय कर दी है। इस बीच लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है।

दरअसल, बिहार में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विपक्ष का कहना है कि केंद्र और बिहार सरकार के साथ-साथ चुनाव आयोग की मिलीभगत से करोड़ों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की साजिश रची गई है और उसी सुनियोजित साजिश के तहत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का काम शुरू किया गया है।

लालू ने किया जोरदार प्रहार

इसको लेकर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है। लालू प्रसाद ने एक्स पर लिखा, ‘दो गुजराती 8 करोड़ बिहारियों के वोट के अधिकार को छीनने की कोशिश कर रहे हैं। ये दोनों गुजराती बिहार, संविधान और लोकतंत्र से नफरत करते हैं। जागो और आवाज उठाओ! लोकतंत्र और संविधान बचाओ!’

दो गुजराती मिलकर 8 करोड़ बिहारियों के वोट का अधिकार छिनने का प्रयास कर रहे है। इन दो गुजरातियों को बिहार, संविधान और लोकतंत्र से सख़्त नफ़रत है।

जागो और आवाज़ उठाओ!
लोकतंत्र और संविधान बचाओ!!#Bihar #RJD #ElectionCommission pic.twitter.com/dalZGliOWq

— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) July 7, 2025

उधर, तेजस्वी यादव ने भी एक्स पर लिखा, “बिहार में वोटबंदी की गहरी साजिश। दलितों-पिछड़ों-ओबीसी के वोट काटने और फर्जी वोट जोड़ने का खेल शुरू हो गया है। मोदी-नीतीश चुनाव आयोग के जरिए संविधान और लोकतंत्र को कुचलने और आपके वोट के अधिकार को छीनने पर तुले हुए हैं। सीधी हार देखकर ये लोग अब बौखला गए हैं। जब मतदाता का वोट ही खत्म हो जाएगा तो फिर लोकतंत्र और संविधान किस काम का।”

बिहार में वोटबंदी की गहरी साजिश।

दलित-पिछड़ा-अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक के वोट काटने और फर्जी वोट जोड़ने का खेल शुरू।

मोदी-नीतीश संविधान और लोकतंत्र को कुचलने तथा आपके मत का अधिकार छिनने के लिए संकल्पित होकर चुनाव आयोग के माध्यम से कार्य कर रहे है। ये लोग प्रत्यक्ष हार देखकर अब… pic.twitter.com/SDsgMVNVhw

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 7, 2025

आपको बता दें कि बिहार का यह विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। बिहार में वोटर लिस्ट से लाखों नाम हटाए जाने की आशंका को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल की गई हैं। याचिकाकर्ताओं ने इसे असंवैधानिक और जनविरोधी बताया है और तत्काल सुनवाई की मांग की है। सोमवार को वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार यानी 10 जुलाई को मामले की सुनवाई करने पर सहमति जताई है।

Lalu tejashwi attack modi shah hate for bihar and constitution

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2025 | 02:04 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • Lalu Prasad Yadav
  • Narendra Modi
  • Tejashwi Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

‘गरीबों का हक छीना गया, वोट चोरी हुआ’, राहुल-तेजस्वी SIR के ‘पीड़ितों’ से की बातचीत

2

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने की पीएम मोदी से मुलाकात, दिया ये खास तोहफा- देखें VIDEO

3

भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद के बीच PM मोदी की अहम बैठक, वित्त मंत्री समेत 7 मंत्री होंगे शामिल

4

PM Modi-Putin Call: पुतिन का पीएम मोदी को फोन, अलास्का में ट्रंप के साथ हुई मीटिंग पर चर्चा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.