मनोज झा का बीजेपी पर तीखा वार, बोले- सुरक्षा पर नहीं होनी चाहिए राजनीति
Manoj Jha Statement: बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा कम किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया है। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने इस फैसले पर कही बड़ी बात।
- Written By: वंदना शर्मा
मनोज झा (सोर्स सोशल मीडिया)
Lalu Prasad Yadav Security Reduction: बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा कम किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया है। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने इस फैसले के विरोध में राबड़ी देवी के आवास के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं, इस पूरे मामले पर राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है।
आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सरकार के इस फैसले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव जैसे नेताओं की सुरक्षा को लेकर इस तरह का फैसला लिया गया है।
आम आदमी की जिंदगी हो रही है प्रभावित
उनके अनुसार सुरक्षा को किसी भी हालत में राजनीतिक बदले या दबाव का उपकरण नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सुरक्षा व्यवस्था को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जाएगा तो इसका लोकतंत्र पर गलत असर पड़ेगा। मनोज झा ने कहा कि आज मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग के लोग महंगाई और आर्थिक दबाव से परेशान हैं। रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें महंगी हो रही हैं और कई परिवारों के बजट पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि थाली से कई जरूरी चीजें गायब होती जा रही हैं, जो इस बात का संकेत है कि आम आदमी की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया को मिली राहत, CBI ने दी क्लीन चिट, 45 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
IMD Heavy Rain Alert: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली, यूपी और बिहार में आज मूसलाधार बारिश
मुंबई: माल ढुलाई से मध्य रेल ने अप्रैल-जून में कमाएं 2143 करोड़, 3 माह में 21.21 मिलियन टन लोडिंग
Monsoon Rain Alert India: देशभर में मानसून का कहर; पहाड़ टूट रहे, मैदानी इलाकों में मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा
आंकड़ों के बजाय जमीनी हकीकत पर ध्यान
उन्होंने यह कहा कि बिहार में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें सुरक्षा की वास्तविक जरूरत भी नहीं है, फिर भी उनके आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था लगी रहती है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि कुछ लोग सत्ता के आनंद में लगे रहते हैं, लेकिन जनता अब अपने स्तर पर सुरक्षा करेगी, इसलिए नेताओं ने अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक परिस्थितियों, जैसे पश्चिम एशिया और ईरान के हालात, आने वाले समय में भारतीय अर्थव्यवस्था पर और असर डाल सकते हैं। उनके अनुसार इन सभी कारणों का असर आम जनता पर पड़ रहा है और सरकार को केवल आंकड़ों के बजाय जमीनी हकीकत पर ध्यान देना चाहिए।
आर्थिक हालात पर की गई टिप्पणी
उन्होंने जीडीपी ग्रोथ और आर्थिक हालात पर भी टिप्पणी की और कहा कि सिर्फ आंकड़ों से सच्चाई नहीं बदली जा सकती। उनके अनुसार देश की आर्थिक स्थिति को लेकर जो रिपोर्टें सामने आ रही हैं, वे चिंताजनक हैं। उन्होंने दावा किया कि विकास दर को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि आम लोगों की स्थिति अच्छी नहीं है।
यह भी पढें: भारत-बांग्लादेश सीमा पर ड्रग्स-हथियारों के खिलाफ एक्शन मोड में अमित शाह, जागरूकता शिविर के निर्देश
महंगाई और आर्थिक दबाव से परेशान
मनोज झा ने कहा कि आज मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग के लोग महंगाई और आर्थिक दबाव से परेशान हैं। रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें महंगी हो रही हैं और कई परिवारों के बजट पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि थाली से कई जरूरी चीजें गायब होती जा रही हैं, जो इस बात का संकेत है कि आम आदमी की जिंदगी प्रभावित हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक परिस्थितियों, जैसे पश्चिम एशिया और ईरान के हालात, आने वाले समय में भारतीय अर्थव्यवस्था पर और असर डाल सकते हैं। उनके अनुसार इन सभी कारणों का असर आम जनता पर पड़ रहा है और सरकार को केवल आंकड़ों के बजाय जमीनी हकीकत पर ध्यान देना चाहिए।
