-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- First Phase Campaign Ends In Bihar Voting On November 6 Know Complete Schedule And Key Info
Bihar Elections: पहले चरण का प्रचार थमा, 6 नवंबर को होगा मतदान, जानिए चुनाव से जुड़ी सारी डिटेल
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। मंगलवार शाम 5 बजे चुनावी शोर थम गया। अब 18 जिलों की 121 सीटों के लिए 6 नवंबर को मतदान होगा।

संदर्भ चित्र (डिजाइन)
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। मंगलवार शाम 5 बजे चुनावी शोर थम गया। अब 18 जिलों की 121 सीटों के लिए 6 नवंबर को मतदान होगा। जिसमें पांच विधानसभा क्षेत्रों समेत सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के 56 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जबकि, शेष विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, पांच विधानसभा क्षेत्रों, सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर और महसी तथा मुंगेर के तारापुर, मुंगेर और जमालपुर विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक तथा सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के 56 बूथों पर मतदान होगा।
इन बूथों पर 5 बजे तक होगी वोटिंग
सूर्यगढ़ा में बूथ संख्या 168, 169, 228, 229, 231 से 234, 240, 242, 248, 249, 260 से 273, 362 से 372, 380, 385, 407, 408, 416, 417, 422 और 425 से 436 मतदान केंद्र शाम 5:00 बजे तक खुले रहेंगे। अन्य सभी बूथों पर सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान होगा। इस चरण के अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Muharram Alert: कटिहार में मुहर्रम से पहले हड़कंप, दुकान के बाहर मिले 5 सुतली बम, पुलिस जांच में जुटी
Pappu Yadav Statement: भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बड़ी मछलियों को बचाने की साजिश
भरत तिवारी एनकाउंटर विवाद: अनिरुद्धाचार्य ने उठाए सवाल, कहा- शरण में आए व्यक्ति की हत्या मानवता के खिलाफ
तेज प्रताप यादव के पटना आवास में चोरी, 20 लाख रुपये नकद समेत कीमती सामान गायब
वोटरों को मिलेगी सवैतनिक छुट्टी
चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन 6 नवंबर को सवेतन अवकाश रहेगा। इस प्रावधान के तहत, किसी भी व्यवसाय, पेशे, औद्योगिक उद्यम या किसी अन्य स्थान पर कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति जो मतदान के लिए पात्र है, उसे सवेतन अवकाश प्रदान किया जाएगा।
वोटिंग के लिए मान्य होंगे ये दस्तावेज
चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान के लिए 12 दस्तावेज़ मान्य हैं। इनमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों और डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना – आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई स्मार्ट कार्ड शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: सरकार बदली तो छीन लेंगे योगी का बुलडोजर…रोहतास में गरजे अखिलेश, एक साथ साधा बिहार और उत्तर प्रेदश
इसके अतिरिक्त, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज़, केंद्र/राज्य सरकार/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी यूडीआईडी कार्ड शामिल हैं।
14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे नतीजे
पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होना है। यहां के 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता 1 हजार 314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसके बाद दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा। जबकि चुनाव नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
First phase campaign ends in bihar voting on november 6 know complete schedule and key info
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














