Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खान सर विवाद पर JDU नेता नीरज कुमार का बड़ा बयान, बोले- गोलीबारी का दावा करने वाले ही सवालों के घेरे में

khan Sir Controversy: खान सर विवाद पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गोलीबारी का दावा करने वाले ही अब सवालों के घेरे में हैं।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jun 05, 2026 | 04:18 PM

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार, फाइल फोटो ( सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

JDU Neeraj Kumar on Khan Sir controversy: जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार कहा कि जिसने गोली चलने का आरोप लगाया था, अब वही सवालों के घेरे में आ गया है। उनके सुरक्षाकर्मी और बाउंसर पुलिस की हिरासत में हैं, और बारिकी से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या ये लोग बच्चों का जीवन और भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। इतना ही नहीं नीरज कुमार ने आरोप लगाया कि गरीब बच्चों को उकसाकर आंदोलन में भेज दिया जाता है, उनके खिलाफ मामले दर्ज हो जाते हैं और बाद में ये लोग उनकी जमानत के लिए भी आगे नहीं आते।

जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है तथा जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट किया जा सकता है। उन्होंने इस मामले में जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालने से बचने की सलाह देते हुए कहा कि कानून अपना काम कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का किया उल्लेख

पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह स्वाभाविक रूप से भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के लिए महत्वपूर्ण है। जनता के लिए भी यह महत्वपूर्ण है, क्योंकि जनता ने ही उन्हें इतने लंबे समय तक सेवा करने का अवसर दिया है। और आगे भी इसी तरह का अवसर देश की जनता देती रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

छपरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव, आंखों में जलन और घुटन से बेहाल हुए लोग; जांच शुरू

तेज प्रताप की धमकी का सम्राट ने दिया करारा जवाब! लालू यादव और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा में भारी कटौती

वीडियो में कोई और, जेल में कोई और…खान सर के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र, रौशन आनंद को रिहा करने की मांग

सीएम आवास के साथ नहीं जुड़ेगा 5 देशरत्न मार्ग, सम्राट चौधरी के बंगले को लेकर जारी हुआ आदेश

इंडी गठबंधन आपत्तिजनक भाषा का करता है इस्तेमाल

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के पास न तो नीति है, न नियत है और न ही नेतृत्व है। जेडीयू नेता काआरोप था कि विपक्षी दल नीतियों पर बहस नहीं करता, और नही किसी प्रकार का ज्ञान है। इंडी गठबंधन आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करता है। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस के साथ दिखना भी नहीं चाहते।

लालू और राबड़ी देवी की सुरक्षा को लेकर क्या कहा

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तथा पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों की सुरक्षा में कटौती को लेकर उन्होंने कहा कि सजायाफ्ता होने के बाद भी लालू प्रसाद यादव को सुरक्षा मिली हुई थी। उनकी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को हाई सिक्योरिटी मिली हुई थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदर्शन से पहले कॉकराेच जनता पार्टी चीफ अभिजीत दीपके के परिवार ने छोड़ा घर, मिल रही थी धमकियां

इतना ही नहीं, तेजस्वी यादव की पत्नी को भी सुरक्षा मिली थी और उनकी बहन को भी सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि जनता ने अपना जनादेश दिया है और सुरक्षा संबंधी निर्णय स्थापित सुरक्षा मानकों के अनुरूप लिए जाते हैं।

Khan sir controversy jdu spokesperson neeraj kumar statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2026 | 04:18 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar News
  • Education News
  • JDU

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.