पटना कोचिंग वॉर में नया ट्विस्ट: वायरल वीडियो के बाद खान सर के दो गार्ड्स पुलिस हिरासत में, फायरिंग का है आरोप
Khan Sir Coaching Attack Patna: पटना में खान सर की कोचिंग पर हमले में नया मोड़ आ गया है। फायरिंग के आरोप में खान सर के दो गार्ड्स को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
- Written By: अमन मौर्या
पटना वाले खान सर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Patna Police Detains Khan Sir Guards: पटना वाले खान सर की कोचिंग पर हमले मामले में अब नया ट्विस्ट आ गया है। कोचिंग के बाहर फायरिंग वाले बयान पर अब खान सर खुद घिरते नजर आ रहे हैं। फायरिंग वाले दावे को पटना पुलिस ने खारिज कर दिया था। इसके बाद खान सर ने यू-टर्न ले लिया था। अब फायरिंग केस में कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने खान सर की कोचिंग से दो गार्ड्स को हिरासत में ले लिया है।
खान सर के गार्ड्स पर फायरिंग का आरोप
जानकारी के मुताबिक ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर की कोचिंग के लोगों में झड़प के बाद खान सर के ही गार्ड्स ने फायरिंग की थी। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने घटना को कैमरे में कैद कर लिया था। इसके बाद लोगों ने शख्स को पकड़कर उसके फोन से वीडियो डिलीट करवाया था, लेकिन बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में खान सर के ही कोचिंग के गार्ड्स फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पटना पुलिस ने खान सर की कोचिंग के दो गार्ड्स को हिरासत में ले लिया है
सम्बंधित ख़बरें
संविधान विशेषज्ञ डॉ. सुभाष सी. कश्यप का निधन, 97 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
दिल्ली-NCR में भारी बारिश… तूफानी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, दिन में ही हो गई रात!
21 मौतों के बाद जागा प्रशासन! हौज रानी के होटलों की जांच शुरू, नियम तोड़ने वालों पर गिरेगी गाज
चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
क्या है पूरा मामला?
खान सर कोचिंग इंस्टीट्यूट पर हुए हमले के बारे में जानकारी देते हुए DSP राजेश रंजन कहते हैं, रात करीब 10 बजे, मुसल्लहपुर हाट के बाद, कुछ लोग खान ग्लोबल कोचिंग आए और कोचिंग इंस्टीट्यूट पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। गेट पर लगा होर्डिंग भी तोड़ दिया गया। इसके साथ ही, उनके एक गार्ड, चुनचुन को पकड़कर पीटा गया और उसके साथ मारपीट भी की गई, जिससे उसके सिर में चोट लगी और वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए PMCH भेजा गया है।
Patna, Bihar: On the attack on Khan Sir Coaching Institute, DSP Rajesh Ranjan says, “At around 10 PM, after Musallahpur Hat, some people came to Khan Global Coaching and started throwing stones at the coaching institute. The hoarding installed at the gate was also broken. Along… pic.twitter.com/lTbV4WXKZA — IANS (@ians_india) June 3, 2026
ये भी पढ़ें- अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, CID के बाद अब ED ने भी कसा शिकंजा; इस घोटाले से जुड़ा है मामला
ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर गिरफ्तर
इस सिलसिले में, खान कोचिंग के मैनेजमेंट से जुड़े कन्हैया सिंह की शिकायत के आधार पर, चार नामजद व्यक्तियों और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस मामले में, कदम कुआं थाने में FIR दर्ज करने और आगे की कार्रवाई करते हुए, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद, जिन पर पूरी घटना की साजिश रचने का आरोप है, के साथ-साथ तोड़फोड़ में शामिल पाए गए दो अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
