Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मांझी का राहुल के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर, कहा- अकेले चुनाव लड़ें…जनता बढ़ाएगी

Jitan Ram Manjhi Advised Congress: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस और राहुल गांधी के प्रति नरम रुख दिखाते हुए नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़े, जनता आगे बढ़ाएगी।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jul 26, 2025 | 07:19 PM

राहुल गांधी, जीतन राम मांझी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Assembly Election: बिहार में चुनावी गुणा-गणित के बीच जीतनराम मांझी का राहुल गांधी के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर नजर आया है। उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी है कि बिहार में अकेले चुनाव लड़ना चाहिए। इसके साथ ही राहुल गांधी के कांग्रेस के कार्यकाल में जातीय जनगणना नहीं कराए जाने को लेकर गलती मानने पर प्रतिक्रिया देते हुए मांझी ने कहा कि जो गलती मान ले, उसे माफी दी जानी चाहिए।

पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जीतनराम  मांझी ने कहा कि महागठबंधन में जितने भी दल हैं उनका रवैया अनुसूचित जाति के लोगों के प्रति ठीक नहीं है। ऐसे में उन लोगों के साथ कांग्रेस का रहना ठीक नहीं है। कांग्रेस पार्टी को भले ही एक भी सीट न मिले, लेकिन उन्हें अकेले चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि हो सकता है अकेले चुनाव लड़ने में कांग्रेस को एक दो चुनाव में नुकसान झेलना पड़े, लेकिन आगे चलकर इसका फायदा मिलेगा। उन्हें बिहार की जनता आगे बढ़ाएगी।

‘इंडिया गठबंधन से कांग्रेस को अलग हो जाए’

इतना ही नहीं मांझी ने कहा कि महागठबंधन के अन्य दल जहां रहेंगे, दलित और अति पिछड़ों के खिलाफ जाएंगे। कांग्रेस अगर अच्छा करना चाहती है तो उसे इंडिया गठबंधन भी छोड़ देना चाहिए। जीतन राम मांझी की यह सियासी नसीहत कांग्रेस को तात्कालिक नुकसान पहुंचाने वाली भले है, लेकिन इसमें दूरदर्शिता नजर आती है। क्योंकि कई कांग्रेस नेताओं का भी यही मानना है। कुछ महीने पहले कांग्रेस के सूत्रों से पता चला था कि कांग्रेस यूपी और बिहार में उचित सम्मान न मिलने पर अकेले दम चुनाव उतरने का प्लान बना चुकी थी। हालांकि अब स्थिति इसके उलट है।

चिराग के साथ मांझी भी प्रेशर पॉलिटिक्स में शामिल!

जीतन राम मांझी की सलाह कांग्रेस तक पहुंचेगी या नहीं ये अलग मुद्दा है, लेकिन कांग्रेस के प्रति ये सॉफ्ट कॉर्नर एनडीए को जरूर खटकेगा। क्योंकि एनडीए में शामिल चिराग पासवान ने तो सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल ही दिया है। अब मांझी भी कांग्रेस के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर दिखा रहे हैं। हालांकि दोनों नेताओं के बयान प्रेशर पॉलिटिक्स का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन इन बयानों से सियासी उथल-पुथल तो जरूर मचेगी।

ये भी पढ़ें-‘मुझे दुख कि मैं नकारी सरकार का समर्थन…’, बढ़ते अपराध पर नीतीश पर भड़के चिराग

मांझी ने की सीएम नीतीश कुमार की तारीफ

वहीं सरकार द्वारा पत्रकार पेंशन की राशि बढ़ाए जाने को लेकर प्रसन्नता जताते हुए इसे मांझी ने इसे अच्छा कदम बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पहले ही यह निर्णय लिया था, उसे नीतीश कुमार ने पूरा कर दिया। यह बड़ी खुशी की बात है। बिहार में अपराध को लेकर सहयोगी दल के नेता चिराग पासवान द्वारा सवाल उठाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि चिराग पासवान को मौजूदा एनडीए सरकार के ऊपर कोई टिप्पणी करने से पहले 2005 के पहले के दौर का अध्ययन कर लेना चाहिए। 2005 के पहले अपराधी अपराध करने के बाद सीएम हाउस में जाकर समझौता कर लिया करते थे।

Jitan ram manjhi gave advice to congress and rahul gandhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2025 | 07:19 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Congress
  • Jitan Ram Manjhi

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान…कर दिया सीट शेयरिंग झंझट का निदान, जानें किसे हुआ फायदा किसे नुकसान?

2

भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला, रूस-पाकिस्तान जेएफ-17 इंजन विवाद में किया पलटवार

3

राहुल गांधी को धमकी देने वाले BJP प्रवक्ता पर कार्रवाई की मांग, कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

4

Bihar Politics: महागठबंधन में सीट शेयरिंग फार्मूला हुआ फिक्स! जानें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.