Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजनीति में कच्चे हैं चिराग! मांझी ने की अभिमन्यु से तुलना, बताया क्यों…

अपराधिक घटनाओं पर चिराग पासवान के बयान पर जीतन राम मांझी भड़क गए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पासवान की तुलना अभिमन्यु कर दी। उनका इशारा है कि चिराग पासवान अभी राजनीति में कच्चे हैं।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jul 14, 2025 | 07:56 PM

चिराग पासवान और जीतनराम मांझी(फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटनाः बिहार में चुनावी गरमाहट साफ तौर पर महसूस की जा सकती है। सत्ता और विपक्ष की जुबानी जंग के बीच एनडीए में अंदरूनी भिड़ंत हो गई है। केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान द्वारा बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति की आलोचना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए चिराग की अभिमन्यु से तुलना कर दी। मांझी ने कहा कि युवा नेता कभी-कभी शासन की पूरी जटिलता को समझ नहीं पाते।

एएनआई से बात करते हुए, मांझी ने कहा, “कभी-कभी भरोसेमंद लोग भी स्थिति को समझ नहीं पाते और उस पर बयानबाजी कर देते हैं। चिराग पासवान एनडीए में एक अच्छे नेता हैं, लेकिन वह युवा हैं। युवा कभी-कभी बारीकियों को नहीं समझते और बयानबाजी कर देते हैं।

चिराग से क्यों चिढ़े मांझी?

मांझी ने कहा कि जैसा कि मैंने आज एक ट्वीट में कहा, अभिमन्यु को एक योद्धा बताया गया और कहा गया कि वह चक्रव्यूह को ज़रूर तोड़ेंगे। वह अपनी पूरी ताकत से आगे बढ़े, लेकिन कुछ कमी रह गई उन्हें समझ नहीं आया कि उन्हें इस तरह इसमें नहीं उतरना चाहिए था।” जिसका सीधा मतलब है कि राजनीति में चिराग अभी कच्चे हैं। मांझी बिहार में बढ़ती हिंसक अपराधों की घटनाओं के बीच चिराग पासवान की हालिया टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने सवाल किया था कि राज्य के लोगों को और कितने लोगों की जान कुर्बान करनी पड़ेगी।

‘लालू को अपराध पर बोलने का अधिकार नहीं’

लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव समेत राजद नेताओं के ट्वीट और बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए मांझी ने कहा, “लालू प्रसाद यादव को बिहार की कानून-व्यवस्था पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति अन्य राज्यों जितनी खराब नहीं है। बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाती है। ऐसा लगता है कि बिहार में अभी हो रही घटनाएं राजनीति से प्रेरित हैं। ऐसी घटनाएं पहले क्यों नहीं हुईं?”

ये भी पढ़ें-‘चुनाव आयोग मोदी सरकार के हाथों की कठपुतली’, कपिल सिब्बल का सनसनीखेज आरोप

चिराग के बयान को न लें अन्यथाः मांझी

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए के लंबित सीट-बंटवारे के फॉर्मूले और चिराग पासवान के इस दावे पर कि लोजपा (रालोद) सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इस पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि मैं उनके बयान को अन्यथा नहीं लेता, क्योंकि हर पार्टी ज़मीनी स्तर पर काम करती है, यह सोचकर नहीं कि वे केवल दो या तीन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वे सभी सीटों के लिए काम करते हैं।

Jitan ram manjhi gave advice to chirag paswan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2025 | 07:56 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Chirag Paswan
  • Jitan Ram Manjhi

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा 13 करोड़ का रोपवे: ट्रायल के दौरान ही धराशायी हुई रोहतास की उम्मीद

2

सब अफवाह है…RLM में टूट के दावों पर उपेंद्र कुशवाहा; बोले- मेरे विधायकों को गुमराह करने की कोशिश

3

पप्पू यादव ने केंद्र सरकार को घेरा, बोले- ‘बेटी बचाओ’ केवल नारा, सरकार बलात्कारियों को बचा रही है

4

राज्यसभा सीट पर NDA में घमासान, उपेंद्र कुशवाहा पर भड़के जीतन राम मांझी, शाह को याद दिलाया वादा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.