Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड: HDFC बैंक से 2 करोड़ लूटने वाले 11 अपराधी गिरफ्तार, वैशाली से ऑपरेट होता था गिरोह!

HDFC Bank Robbery: झारखंड के देवघर जिले में हुए HDFC बैंक डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले हैं।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Oct 27, 2025 | 09:23 PM

HDFC बैंक से 2 करोड़ लूटने वाले 11 अपराधी गिरफ्तार, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Jharkhand News: झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर शहर में 22 सितंबर को HDFC बैंक में हुई करीब दो करोड़ रुपए की बड़ी डकैती का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस संगठित आपराधिक गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि सभी गिरफ्तार आरोपी बिहार के वैशाली जिले के निवासी हैं।

देवघर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित चार विशेष छापेमारी टीमों ने 22 सितंबर को मधुपुर स्थित एचडीएफसी बैंक में हुई डकैती का सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। 22 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे हथियारबंद अपराधियों ने बैंक पर धावा बोला था और लगभग दो करोड़ कैश लेकर फरार हो गए थे।

11 अपराधियों को गिरफ्तारी

इस मामले में पुलिस ने कुल 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह सफलता झारखंड, बिहार और अन्य राज्यों में लगातार अभियान चलाकर हासिल की। छापेमारी दलों का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर, सारठ, मधुपुर) और पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) ने किया।

बिहार के वैशाली से ऑपरेट होता था पूरा गिरोह

गिरफ्तार किए गए सभी 11 अपराधी एक संगठित आपराधिक गिरोह से जुड़े हुए हैं और ये सभी आरोपी बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि ये सभी आरोपी पेशेवर अपराधी हैं, जो पहले भी लूट, चोरी और हथियारबंदी जैसी वारदातों में शामिल रहे हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वैशाली के विकास कुमार, सन्नी सिंह उर्फ सूरज कुमार सिंह, गौतम कुमार, अन्नू सिंह उर्फ राहुल सिंह, आकाश कुमार, सोनू कुमार, इंद्रजीत उर्फ कुंदन सिंह, रोहित कुमार, आनंद राज उर्फ टुकटुक, रितेश कुमार उर्फ छोटू, और विशाल कुमार सिंह शामिल हैं।

तकनीकी साक्ष्यों से पकड़े गए अपराधी

देवघर पुलिस ने इस बड़ी डकैती का खुलासा करने के लिए तकनीकी दक्षता, समन्वय और निरंतर प्रयास का सहारा लिया। पुलिस ने सबसे पहले बैंक और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। इसके बाद, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर अपराधियों का सुराग लगाया। कई दिनों की मेहनत और तकनीकी साक्ष्यों के सहारे पुलिस ने गिरोह के मुख्य सदस्यों को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के पहले CJI होंगे जस्टिस सूर्यकांत, जानिए खेतों में काम करने वाले बच्चे का सफर- Watch Video

बरामदगी और आगे की जांच

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। बरामद सामान में एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक नकाब, दो एटीएम कार्ड, 10 मोबाइल फोन, एक कार और 5.50 लाख रुपए नकद शामिल हैं। देवघर पुलिस को आशंका है कि डकैती से पहले इस गिरोह के सदस्यों ने झारखंड राज्य के अन्य बैंकों और एटीएम की भी रेकी की थी। फिलहाल, पुलिस इस संगठित गिरोह के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल संभावित सहयोगियों की पहचान करने में जुटी है।

Jharkhand 11 criminals arrested for robbing rs 2 crore from hdfc bank gang operated from vaishali

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 27, 2025 | 09:23 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Bihar Police
  • Jharkhand News

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार में रेलवे पुलिस ने ही ट्रेन में की लूट, सांसद ने शिकायत की तो थाना प्रभारी हुआ गिरफ्तार

2

बिहार में युवाओं को कैसे मिलेगा रोजगार? मनीष वर्मा ने बताया मेगा प्लान, देखें वीडियो

3

बिहार में मारा गया 50 हजार का इनामी नक्सली, गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया यह जिला

4

बिहार कैबिनेट का ‘बहीखाता’ जारी: CM नीतीश से अमीर हैं उनके मंत्री, सम्राट चौधरी के पास क्या-क्या?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.