हार से टूटे नहीं…अब और आक्रामक हुए प्रशांत किशोर, ‘बिहार नवनिर्माण यात्रा’ से करेंगे सत्ता पर पलटवार
Jan Suraaj Party: जनसुराज के संस्थापक ने स्पष्ट किया कि वे संगठन के साथियों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय करने और हर जिले में संगठन का पुनर्गठन करने के उद्देश्य से इस यात्रा पर निकले हैं।
- Written By: मनोज आर्या
प्रशांत किशोर, (संस्थापक, जनसुराज पार्टी)
Prashant Kishore Bihar Navnirman Yatra: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से “बिहार नवनिर्माण यात्रा” की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जन सुराज का उद्देश्य बिहार में एक मजबूत, ईमानदार और जवाबदेह राजनीतिक विकल्प खड़ा करना है, जिसके लिए संगठन लगातार जनता के बीच जाकर काम कर रहा है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भी जन सुराज जनता के बीच सक्रिय रूप से मौजूद है और “बिहार नवनिर्माण अभियान” के तहत हर जिले में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पुराने साथियों से मिलना, नए लोगों को जोड़ना और संगठन के ढांचे को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना है।
‘कार्यकर्ताओं से मिलकर तय करेंगे रणनीति’
जनसुराज के संस्थापक ने स्पष्ट किया कि वे संगठन के साथियों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय करने और हर जिले में संगठन का पुनर्गठन करने के उद्देश्य से इस यात्रा पर निकले हैं। प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार द्वारा चुनाव के दौरान महिलाओं को दो लाख रुपये देने के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि जन सुराज का संगठन घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करेगा कि हर महिला को यह राशि मिले।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में 15 अगस्त को 30 हजार भूमिहीनों को मिलेगी जमीन! सम्राट सरकार का ‘अभियान बसेरा-2’ प्लान तैयार
सिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
Bharat Tiwari Encounter: नागमणि कुशवाहा ने की भरत की ‘कुत्ते-बिल्ली’ से तुलना, विवादित बयान पर मचा सियासी बवाल
नो एंट्री का बोर्ड हटा! नीतीश कुमार के घर पहुंचे आरसीपी सिंह; जदयू में वापसी की अटकलें तेज
उन्होंने कहा कि यदि सरकार यह वादा पूरा नहीं करती है, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि यह घोषणा केवल चुनावी लाभ के लिए की गई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील करते हुए कहा कि बिहार की महिलाओं को जल्द से जल्द दो-दो लाख रुपये की राशि दी जाए।
राजद-कांग्रेस गठबंधन पर पीके का बयान
प्रशांत किशोर ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि सरकार इस वादे को पूरा नहीं करती है, तो जन सुराज जनता के साथ मिलकर इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगा। राजद और कांग्रेस गठबंधन में मतभेद को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता ने चुनाव में सभी की भूमिका तय कर दी है।
यह भी पढ़ें: बिहार में बड़ा बवाल…6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के बाद सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस का लाठीचार्ज
‘जन सुराज अपनी जिम्मेदारी निभा रहा’
पीके ने कहा कि एनडीए को सरकार चलाने का जनादेश मिला है, तो राजद को विधानसभा में विपक्ष की भूमिका दी गई है। जन सुराज को समाज के बीच रहकर जनता के मुद्दों पर काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जन सुराज पूरी ईमानदारी के साथ उसी जिम्मेदारी को निभा रहा है।
