Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘हर हाल में BJP को हराएंगे’, नितिन नबीन के सीट पर दावा ठोक रहे प्रशांत किशोर; बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव!

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने कहा कि आज पार्टी के लोगों की औपचारिक बैठक हुई है। सभी ने मिलकर तय किया है कि हम घर-घर जाएंगे और आने वाले 1 महीने में बांकीपुर के जनसंपर्क को तेज किया जाएगा।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: May 27, 2026 | 10:16 PM

प्रशांत किशोर, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Prashant Kishor On Bankipur By-Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार झेलने वाली प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने उपचुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पीके ने पटना की बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए ताल ठोक दी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी और इसी साल इस पर उपचुनाव होगा। प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि जन सुराज मजबूती से उपचुनाव लड़ेंगे। गौरतलब पिछले बिहार चुनाव में पीके की पार्टी ने 238 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे और सभी पर हार मिली थी।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मीडिया से बातचीत में जनसुराज पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज के लिए बिल्कुल मुश्किल नहीं है। 40 साल से बांकीपुर भाजपा का गढ़ रहा है। अभी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सीट है उस सीट को जन सुराज पूरे ताकत से लड़ेगा और हर प्रयास करेगा जिससे उनको वहां हराया जा सके।

‘भाजपा ने हमें हर संभव परेशान किया’

प्रशांत किशोर ने कहा कि आज पार्टी के लोगों की औपचारिक बैठक हुई है। सभी ने मिलकर तय किया है कि हम घर-घर जाएंगे और आने वाले 1 महीने में बांकीपुर के जनसंपर्क को तेज किया जाएगा। लोगों की राय ली जाएगी। भाजपा को वहां हर हाल में हराया जाएगा। वहीं, पीके ने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने हर तरह से हमें परेशान किया। कई जगहों पर हमारे प्रत्याशियों को डराया-धमकाया गया और कई जगहों पर जन सुराज के उम्मीदवारों को पैसा देकर खरीदा गया। इस बार हम पूरी ताकत के साथ उनसे चुनाव मैदान में लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

लालू यादव के पोते का जन्मदिन: गाजियाबाद में विपक्षी एकता का शक्ति प्रदर्शन, तेज प्रताप-रोहिणी भी आएंगे?

SIR पूरी तरह सही…वोटर लिस्ट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा, EC को नाम जोड़ने और काटने का अधिकार

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित, अब 21 जून की जगह 28 जून को होगा एग्जाम

बिहार में तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, RJD छोड़ भाजपा में शामिल हुईं रितु जायसवाल; समर्थकों ने भी पहना भगवा गमछा

#WATCH पटना, बिहार: जनसुराज पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर कहा, “जन सुराज के लिए बिल्कुल मुश्किल नहीं है। 40 साल से बांकीपुर भाजपा का गढ़ रहा है। अभी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सीट है उस सीट को जन सुराज पूरे ताकत से लड़ेगा और हर प्रयास करेगा… pic.twitter.com/0VYogG7rVD — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2026

यह भी पढ़ें: कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्पेशल कोर्ट और 5 नए हाईवे; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; 27 एजेंडों पर लगी मुहर

क्या बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर?

क्या बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जनसुराज की तरफ से प्रशांत किशोर खुद उम्मीदवार होंगे? इसके जवाब में पीके ने कहा कि उम्मीदवार की बात नहीं है…अभी आज पार्टी के लोगों की औपचारिक बैठक हुई है। पार्टी ने रामबली सिंह चंद्रवंशी को बांकीपुर सीट का प्रभारी नियुक्त किया है। हम वहां घर-घर जाएंग और लोगों के बीच अपनी बात रखेंगे।

Jan suraj founder prashant kishor big claim on bankipur by election jan suraaj

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 10:16 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Jan Suraaj Party
  • Prashant Kishor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.