महागठबंधन में नई ताकत की एंट्री! करनी छाप पार्टी को 3 सीटों का ऑफर, सहरसा से चुनाव लड़ेंगे IP गुप्ता
Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में 7वें दल की एंट्री हो गई है। पान समाज की राजनीति करने वाले आईपी गुप्ता की इंडियन इंक्लूसिव पार्टी को महागठबंधन में जगह मिल गई है।
- Written By: पूजा सिंह
आईपी गुप्ता और तेजस्वी यादव (सौ. सोशल मीडिया)
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों के महागठबंधन में 7वें दल की एंट्री हो गई है। पान समाज (तांती, ततवा जाति) की राजनीति करने वाले आईपी गुप्ता ने दावा किया है कि उनकी इंडियन इंक्लूसिव पार्टी को महागठबंधन में 3 सीटें मिल गई हैं। आईपी गुप्ता खुद सहरसा विधानसभा सीट से अपनी पार्टी के करनी छाप चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे।
आईपी गुप्ता ने यह भी दावा किया है कि 3-4 सीटों पर उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को राजद और कांग्रेस के सिंबल पर लड़ाने पर सहमति बनी है। हालांकि, महागठबंधन के प्रमुख दल राजद या कांग्रेस की ओर से अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। गुप्ता बीते कई दिनों से महागठबंधन के शीर्ष नेताओं से संपर्क में थे। बिहार वोटर अधिकार यात्रा के दौरान उनकी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात भी हुई थी। इसके बाद पिछले सप्ताह उन्होंने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ बैठक का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।
कांग्रेस छोड़कर बनाई थी नई पार्टी
अखिल भारतीय पान महासंघ के अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बनाई थी। इसी साल अप्रैल में उन्होंने पटना के गांधी मैदान में पान समाज की बड़ी रैली करके सबका ध्यान खींचा था। बिहार में हुए जाति आधारित सर्वे के आंकड़ों के अनुसार तांती-ततवा जाति के लोगों की आबादी लगभग 2 प्रतिशत है। ऐसे में कम मार्जिन से हार-जीत वाली सीटों पर पान समाज के मतदाता निर्णायक भूमिका में रह सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
झारखंड में इंडिया गठबंधन को किसने दिया धोखा? राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का बड़ा आरोप
तेजस्वी ने लिया बदला…झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ कैसे हुआ खेला? इनसाइड स्टोरी
NDA सरकार के नोटिस पर राबड़ी देवी का जवाब, लालू यादव के इलाज का हवाला देकर वक्त बढ़ाने की मांग
Bihar: पूर्व डिप्टी सीएम के बंगले में रहेंगे निशांत कुमार! रामकृपाल को भी मिला 2 देशरत्न मार्ग का सरकारी आवास
महागठबंधन में 7वें दल की एंट्री
महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, सीपीआई-माले, सीपीएम, सीपीआई और मुकेश सहनी की वीआईपी को मिलाकर 6 पार्टियां पहले से है। आईपी गुप्ता की इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के आने से कुल 7 दल हो गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी महागठबंधन का हिस्सा नहीं बन पाई और 25 सीटों पर अलग से अपने प्रत्याशी उतार दिए। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झामुमो के भी बिहार महागठबंधन में सीटें मिलने पर अभी सस्पेंस है।
ये भी पढ़ें : राज्यसभा नहीं, डिप्टी सीएम की कुर्सी पर नजर! मुकेश सहनी नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
आईपी गुप्ता सहरसा सीट से लड़ेंगे चुनाव
बताया जा रहा है कि आरजेडी ने अपने कोटे की सहरसा सीट आईपी गुप्ता को लड़ने के लिए दी है। 2020 में जेडीयू की मौजूदा सांसद लवली आनंद ने सहरसा से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के आलोक रंजन झा से हार गई थीं। एनडीए में भाजपा ने 2025 में फिर से मौजूदा विधायक को ही टिकट दिया है।
