Bihar: कई IAS अधिकारियों का तबादला, इनको सौंपे गए अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट
Bihar News: बिहार में एक बार फिर से बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला हुआ है। 10 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
BIhar IAS Transfer: बिहार में कई IAS अधिकारियों का शनिवार को ट्रांसफर कर दिया गया, वहीं कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग ने शनिवार की शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा को राजस्व पर्षद के अध्यक्ष सह सदस्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसके साथ ही उद्योग विभाग एवं परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह को महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि वित्त सचिव डॉ. आशिमा जैन को स्थानांतरित करते हुए राजस्व पर्षद का अपर सदस्य बनाया गया है।
इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव रचना पाटिल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक वित्त विभाग में सचिव (व्यय) की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह, ग्रामीण कार्य विभाग में विशेष सचिव उज्जवल कुमार सिंह को पशुपालन निदेशक का दायित्व सौंपा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
जन धन, आधार और UPI का कमाल, डिजिटल भुगतान में देश ने रचा इतिहास; 2 करोड़ से बढ़कर 24,162 करोड़ हुआ ट्रांजैक्शन
कश्मीर से दिल्ली-NCR तक कांपी धरती, भूकंप के झटकों से सहमे लोग; अफगानिस्तान में था केंद्र
कर्णप्रयाग मारपीट मामले में गिरफ्तार चारों निहंग सिखों को कोर्ट से मिली जमानत, सुनवाई रहेगी जारी
सेशेल्स में PM मोदी की ‘कार डिप्लोमेसी’ ने बटोरी सुर्खियां, गुजराती लोकनृत्य से गूंजा भारतीय संस्कृति का रंग
ट्रांसफर किए गए अधिकारियों की लिस्ट (Image- Social Media)
संजय कुमार बने अपर महानिदेशक बिपार्ड
पदस्थापन के प्रतीक्षा में रहे संजय कुमार को अगले आदेश तक अपर महानिदेशक बिपार्ड के पद पर पदास्थापित किया गया है। अरविंद कुमार वर्मा को मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि पदस्थापन के प्रतीक्षारत सत्येंद्र कुमार सिंह को सूचना जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।
महाबीर प्रसाद शर्मा बने वित्त विभाग के अपर सचिव
प्रतीक्षारत महाबीर प्रसाद शर्मा को वित्त विभाग का अपर सचिव बनाया गया है तथा अपर सचिव, जल संसाधन विभाग यशपाल मीणा को अगले आदेश तक निदेशक, हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव का वोटर लिस्ट से नहीं कटा नाम, चुनाव आयोग ने बताई सच्चाई
निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार का भी तबादला
बता दें कि बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक, संग्रहालय, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव आशुतोष द्विवेदी को राज्य परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सभी अधिकारियों का तत्काल प्रबाव से तबादला किया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
