- Hindi News »
- Bihar »
- Heated Debate Between Rabri Devi And Nitish Kumar In Legislative Council
हरा टीशर्ट देख राबड़ी पर भड़के नीतीश कुमार, जमकर हुई तू-तू मैं-मैं…सीएम बोले-तू बैठ जा- देखें वीडियो
बिहार विधानसभा का साल के अंत में चुनाव होना है, लेकिन सड़क से लेकर सदन तक सियासत अभी से गर्माई हुई है। राज्य में एक तरफ नीतीश कुमार का स्वास्थ्य तो दूसरी तरफ सदन में उनकी और राबड़ी की नोंक-झोंक आए दिन चर्चा में रहती है।
- Written By: Saurabh Pal

नीतीश कुमार और राबड़ी देवी (फोटो- सोशल मीडिया)
पटनाः बिहार विधानसभा का साल के अंत में चुनाव होना है, लेकिन सड़क से लेकर सदन तक सियासत अभी से गर्माई हुई है। राज्य में एक तरफ नीतीश कुमार का स्वास्थ्य तो दूसरी तरफ सदन में उनकी और राबड़ी देवी की नोंक-झोंक आए दिन चर्चा में रहती है। आज एक बार फिर विधान परिषद में सीएम नीतीश कुमार और पूर्व सीएम राबड़ी देवी में जमकर नोंक-झोंक हुई।
विधान परिषद की कार्यवाही में मंगलवार यानी आज विपक्षी एमएलसी आरक्षण के मुद्दे वाली टीशर्ट पहनकर पहुंचे। राबड़ी की अगुवाई में सभी एमएलसी 65 फीसदी आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर हंगामा किया। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े हो गए और विपक्ष के सवालों का जवाब देने लगे।
इस बीच नीतीश कुमार और राबड़ी देवी आमने-सामने आ गए और जुबानी जंग देखने को मिली। राबड़ी देवी की तरफ मुखातिब होते हुए नीतीश कुमार ने कहा, “अरे बैठो ना तुम, तेरे हस्बैंड का है, तेरा क्या चीज है, तू बैठ जा, जो है वो हस्बैंड का है। सब लोगों को कहा कि यही पहन कर चलो। ई बेचारी को कुछ आता नहीं है। पति जब रिजेक्ट हुआ, तो इसको सीएम बना दिया था। ये तो ऐसे ही है” इसके आगे नीतीश कुमार ने कहा कि ये सब जो कर रहे हैं, क्या मतलब है? हम तो आप ही से पूछ रहे हैं, काहे के लिए ये पहनकर आए हैं। ये सब फालतू की चीज है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार की ‘शराबबंदी’ पर NDA में महाभारत! JDU नेता ने मांझी-माधव से पूछे तीखे सवाल, सूबे में आएगा सियासी भूचाल?
मुजफ्फरपुर ‘ब्लू ड्रम’ मर्डर: प्रेमिका के साथ मिलकर पति के किए टुकड़े, नमक डालकर गलाया शव; अब मिली उम्रकैद
RS चुनाव में लालू करेंगे ओवैसी का शिकार…RJD बनाएगी हिना शहाब को उम्मीदवार! करीबी ने बता दिया मास्टरप्लान
60 साल के प्रिंसिपल ने 28 साल की टीचर से रचाई शादी, पोल खुलने पर बिहार में मचा बवाल
VIDEO | Patna: Bihar CM Nitish Kumar and Legislative Council LoP Rabri Devi engage in heated exchange over the issue of reservation.#BiharNews #PatnaNews (Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/8sNRpiuPxt — Press Trust of India (@PTI_News) March 25, 2025
बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब नीतीश कुमार और राबड़ी देवी में तीखी बहस हुई। इससे पहले कानून व्यवस्था के मुद्दे पर दोनों नेताओं में जमकर बहस हो गई थी। तब नीतीश कुमार ने कहा था कि इसको कुछ आता जाता नहीं है। उन्होंने कहा कि पति के जेल जाने के बाद राबड़ी को मुख्यमंत्री बनाया गया था।
Heated debate between rabri devi and nitish kumar in legislative council
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: फरवरी के आखिरी दिन चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत; कन्या को धन लाभ और कुंभ को मिलेगी नौकरी!
Feb 28, 2026 | 12:05 AMमार्च में इस दिन से शुरू हो रहा चैत्र माह, भूलकर भी न करें ये गलतियां, पढ़ें सही नियम
Feb 27, 2026 | 11:06 PMमार्च में कब मनाई जाएगी लक्ष्मी जयंती, जानें तिथि और चंद्र ग्रहण का क्या रहेगा असर
Feb 27, 2026 | 10:22 PMअकोला में महावितरण का सर्जिकल स्ट्राइक: अकोट विभाग में 37 बिजली चोर पकड़े गए, 10 लाख रुपये का जुर्माना ठोका
Feb 27, 2026 | 10:09 PMजानिए कौन हैं जज जितेंद्र सिंह? जिन्होंने अरविंद केजरीवाल को किया बरी, इस केस में भी दिए थे सख्त निर्देश
Feb 27, 2026 | 10:08 PMचेहरे पर ज़ख्म, दिल में जज़्बा, तेंदुए के हमले से उबरती अंजली टाक की साहसिक कहानी
Feb 27, 2026 | 10:07 PM‘बापू का सपना पूरा कर रहे हैं राहुल’, कंगना रनौत ने क्यों दिया ऐसा बयान, बोलीं- राहुल गांधी से सीख रहे हैं..!
Feb 27, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM














