मुल्लाओं को सिर्फ यहीं…ये पाकिस्तान नहीं है, वोटिंग के बीच गिरिराज सिंह के बयान ने मचाया बवाल!
Giriraj Singh on Burqa: बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग के बीच गिरिराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बुर्का पहनकर वोटिंग को लेकर सवाल उठाए हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
मुल्लाओं को सिर्फ यहीं...ये पाकिस्तान नहीं है, वोटिंग के बीच गिरिराज सिंह के बयान ने मचाया बवाल!
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है। पहले चरण में बिहार के 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता, सभी राजनैतिक दलों और निर्दलयीय प्रत्याशियों को मिलाकर 1 हजार 314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ऐसा बयाम दिया जो अब वायरल हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार चुनाव में लखीसराय में मतदान के बाद एक बड़ा बयान दिया, जिससे राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि ‘बुर्का में अगर कोई जाएगा तो उसकी जांच की जाएगी, यह पाकिस्तान नहीं है, जो शरिया कानून चलेगा।’
गिरिराज सिंह ने क्या कहा?
गिरिराज सिंह ने इस दौरान कहा, बिहार के सनातन की अस्मिता के बगैर भारत की पहचान नहीं है। वो पाकिस्तान में हो सकता है, हजारों लाखों मस्जिदें नहीं। भारत में हमने किसी को रोका नहीं है। आजादी के वक्त हमारे यहां 3 हजार मस्जिद थी, आज तीन लाख हो गया। पाकिस्तान में हजारों मंदिर टूट गए। आस्था का केंद्र भारत में नहीं होगा तो कहां होगा। कट्टा वाले वीडियो पर भी गिरिराज सिंह ने कहा, जो बच्चा कह रहा है कि तेजस्वी भइया अइहें, कट्टा सटइहैं तो यही तो जंगलराज है ना।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
राम मंदिर चंदा विवाद पर गर्माई MP की सियासत, भोपाल में पोस्टर वॉर, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
यूसीसी पर बोले रामेश्वर शर्मा: बेटियों की सुरक्षा और समान अधिकारों का कानून, कांग्रेस पर साधा निशाना
‘जो फिट है वही हिट है’… एमएसएमई प्राइड वॉकथॉन में संजय मयूख का बड़ा संदेश
पहले मतदान, फिर जलपान!
अपने बूथ पर पहला मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व की शुरुआत की।
आपसे भी आग्रह है ..बिहार के निरंतर विकास और सुशासन के लिए मतदान अवश्य करें। pic.twitter.com/nov7Yp7iGU — Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) November 6, 2025
बिहार चुनाव के दौरान बुर्का विवाद
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग की व्यवस्था के तहत कानून का राज कायम है और आंगनवाड़ी केंद्र की सेविकाओं का मुद्दा भी स्पष्ट है। उन्होंने कहा, “अगर किसी को बुर्का से समस्या है, तो उसे बुर्का उठाकर दिखाना चाहिए। आधार कार्ड बनवाने के समय वहां क्यों शरिया कानून नहीं दिखता? एयरपोर्ट जाते समय भी शरिया कानून का पालन नहीं होता। यह मुल्लाओं को सिर्फ यहीं दिखाई देता है।” गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि शरिया कानून भारत में नहीं चलता, यह पाकिस्तान नहीं है, बल्कि हिंदुस्तान है, जहां संविधान के तहत देश चलता है।
यह भी पढ़ें- दोनों बेटों को शुभकामनाएं…वोट डालने पहुंची राबड़ी देवी ने तेज प्रताप और तेजस्वी को लेकर क्या कहा?
गिरिराज सिंह ने फिर से पाकिस्तान के शरिया कानून पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत में ऐसा कोई शरिया कानून लागू नहीं है। उन्होंने पहले भी कहा था कि यदि पोलिंग एजेंटों या चुनाव कर्मियों को किसी पर संदेह होता है, तो बुर्का उठाकर चेहरा दिखाने का अधिकार है, क्योंकि संविधान ने यह अधिकार हर नागरिक को दिया है। उनका कहना था, “बुर्का को लेकर हंगामा क्यों हो रहा है? कानून सभी के लिए समान है। यहां पाकिस्तान की तरह इस्लामिक शरिया कानून नहीं है।”
