खरगे, राहुल और प्रियंका से लेकर जीतू पटवारी तक, कांग्रेस ने उतारे 40 स्टार प्रचारक, देखें लिस्ट
Congress ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
खरगे, राहुल और प्रियंका गांधी, फोटो- सोशल मीडिया
Bihar Assembly Elections 2025: कांग्रेस पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए अपने 40 स्टार कैंपेनर की लिस्ट जारी की है। इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। यह लिस्ट 17 अक्टूबर 2025 को अपडेट की गई।
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार कैंपेनर (प्रचारकों) की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, और प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम शामिल है।
इन शीर्ष नेताओं के अलावा, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी इस 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट का हिस्सा हैं। स्टार प्रचारकों की पूरी सूची में शामिल अन्य प्रमुख नाम इस प्रकार हैं-
सम्बंधित ख़बरें
Biscomaun Bhawan Fire: पटना के बिस्कोमान भवन में अचानक लगी भीषण आग, 13वीं मंजिल पर धुंआ उठते ही मचा हड़कंप
बिहार के बेगुसराय में बड़ा हादसा! एक साथ 3 दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मियों की मौत, पुलिस महकमे में पसरा मातम
1990 की वो रात… जब दिल्ली से आया एक फोन और बिहार के CM बन गए लालू प्रसाद यादव, जानें क्या है पूरी कहानी
ढोल-नगाड़ों के साथ मना लालू यादव का जन्मदिन, तेज प्रताप हुए भावुक, बोले- मेरी उम्र भी लग जाए, देखें तस्वीरें
केसी वेणुगोपाल, सुखविंदर सिंह सुखु, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी, मीरा कुमार, कृष्णा अल्लावरु, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सैयद नासिर हुसैन, चरणजीत सिंह चन्नी, गौरव गगोई, तारिक अनवर, मोहम्मद जावेद, अखिलेश प्रसाद सिंह, मनोज राम, अलका लंबा, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, शकील अहमद, जीतू पटवारी, सुखदेव भगत, राजेश कुमार राम, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, अजय राय, जिग्नेश मेवानी, रंजीत रंजन, राजेश रंजन, पप्पू यादव, अनिल जयहिंद, राजेंद्र पाल गौतम, फुरकान अंसारी, उदय भानु चिब, और सुबोध कांत सहाय।
बिहार के सियासी रण में कांग्रेस की क्या तैयारी?
कांग्रेस बिहार के सियासी रण में अपनी तैयारियां तेज कर रही है। महागठबंधन का महिला वोटरों पर खास फोकस है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से महागठबंधन की गारंटी के बारे में जानकारी दी है। पोस्ट में कांग्रेस की ओर से लिखा गया है कि महागठबंधन की सरकार बनने पर हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: दुर्गापुर गैंगरेप पीड़िता अस्पताल से डिस्चार्ज, आरोपी दोस्त समेत 6 गिरफ्तार; निजता बनाए रखने की अपील
गठबंधन के दो नेता आपस में टकराएंगे
बेगूसराय की बछवाड़ा विधानसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के दो सहयोगियों (कांग्रेस और भाकपा) के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। कांग्रेस ने यहां से युवा नेता प्रकाश गरीब दास को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाकपा के पूर्व विधायक अवधेश राय ने भी नामांकन दाखिल किया है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व गठबंधन सहयोगियों के साथ बातचीत कर रहा है और यह संभावना है कि भाकपा प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं।
