बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन इनमें से बेगूसराय विधानसभा सीट बहुत अहम स्थान रखती है। बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के तहत कुल 7 विधानसभा सीटें आती हैं। जिसमें चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय और बिखरी विधानसभा सीटें शामिल हैं। जल्द ही बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 का ऐलान होने वाला है उसके लिए कुछ सीटों का सियासी समीकरण समझना जरूरी है।