Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लालू परिवार में और गहरी हुई दरार! छोटे भाई पर बरसे तेज प्रताप, बोले मर्यादा न भूले तेजस्वी

Tej Pratap Yadav: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर से छोटे भाई तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने तेजस्वी यादव को मर्यादा में रहने की सलाह दी है।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Oct 02, 2025 | 04:36 PM

तेज प्रताप यादव (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Former minister Tej Pratap Yadav: दशहरे के मौके पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान लालू यादव के परिवार में मची अंतर्कलह एक बार फिर से सामने आ गई। तेज प्रताप ने छोटे भाई को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव छोटे भाई हैं। उनको समझना चाहिए कि कौन राम है और कौन लक्ष्मण?

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पटना में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर बात करते हुए कहा कि, छोटे भाई को मर्यादा देखनी चाहिए। हर एक चीज देखनी चाहिए। बड़े भाई का सम्मान करना चाहिए। तेजस्वी जो भी कर रहे हैं अपनी बुद्धि और विवेक से कर रहे हैं। वो जो भी कर रहे है या कर रहे है हो सकता है उनको जयचंद लोग बोल रहे होंगे। लेकिन लोगों को अपनी बुद्धि और विवेक भी इस्तेमाल करना चाहिए।

#WATCH | Patna, Bihar: Janshakti Janta Dal founder and former Bihar minister Tej Pratap Yadav says, “We are for the people, we have sacrificed everything for the people. Happy Vijayadashami to the entire nation. Today is also the birth anniversary of Lal Bahadur Shastri. The RSS… pic.twitter.com/hk0D8mvQJc — ANI (@ANI) October 2, 2025

RSS पर साधा निशाना

इसके साथ ही तेज प्रताप ने कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ (RSS) पर भी निशाना साधा। तेज प्रताप ने कहा किआरएसएस का इस देश की आजादी में कोई योगदान नहीं है। महात्मा गांधी के साथ क्या हुआ था, यह सब लोग जानते हैं। हम लोग गांधीवादी हैं। लाल बहादुर शास्त्री, महात्मा गांधी को मानने वाले लोग हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी इस सवाल का दवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, दशहरा के बाद पता चल जाएगा।  वहीं राहुल गांधी के विदेश दौरे के बारे में तेज प्रताप ने कहा कि उनको लग रहा होगा कि घूमने से अच्छा होगा, भला होगा इसलिए वह घूम रहे हैं।

ये भी पढ़ें : ‘जायोनियों का जुड़वा भाई है RSS…’, CM पिनाराई का विवादित बयान; PM मोदी पर भी बोला हमला

I love Mohammed को लेकर दी प्रतिक्रिया

‘आई लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि, सभी धर्म का सम्मान करना चाहिए। कुरान मेरे पास भी है। हमें क्या गिरफ्तार कर सकते हैं? हम राम को मानते हैं, मोहम्मद को भी मानते हैं। सभी धर्म को हम मानते हैं। आगे उन्होंने कहा कि  मोहम्मद साहब के लिए दिल में सम्मान है। अपमान नहीं करना चाहिए। यह देश और दुनिया कहां जा रही है, किधर जा रही है? किसकी सरकार ले जा रही है? यह पूरा समाज देख रहा है।

Former minister tej pratap yadav has launched an attack on his younger brother tejashwi yadav

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 02, 2025 | 04:34 PM

Topics:  

  • Bihar Politics
  • Tej Pratap Yadav
  • Tejashwi Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

बीता साल, जारी है तलाश… BJP का तेजस्वी यादव पर तंज, कहा-चिट्ठी न कोई संदेश, ना जाने कौन सा देश…

2

लालू फैमिली में सीजफायर: राबड़ी के बर्थडे पर ‘तेजू भैया’ की घर वापसी, एक फोटो ने बदल दी सियासी कहानी

3

भगवान राम से हुई राहुल गांधी की तुलना..तो बमक गए लालू के लाल, एक बयान ने खड़ा कर दिया सबसे बड़ा बवाल

4

JDU के सामने सबसे बड़ा संकट: नीतीश कुमार चूके तो BJP निगल जाएगी पार्टी, बिहार में फूटा नया सियासी बम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.