संजय के खिलाफ तेज प्रताप ने निकाला सुदर्शन चक्र, रोहिणी के सम्मान में भाई महाभारत को तैयार
Tej Pratap Yadav: राजद नेता रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मचे बवाल के बीच तेज प्रताप यादव ने उनका समर्थन किया है। तेज प्रताप का कहना है कि, उन्होंने जो किया वह सराहनीय है।
- Written By: पूजा सिंह
रोहिणी आचार्य और तेज प्रताप (सौजन्य सोशल मीडिया)
Former Minister Tej Pratap Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर लालू यादव के परिवार की आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई है। जिसने बिहार कि राजनीति में उबाल ला दिया है। हाल ही में लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के ‘स्वाभिमान’ को लेकर एक पोस्ट किया था, जिसके बाद से हर कोई परिवार में मचे घमासान की चर्चा कर रहा है। वहीं पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने खुलकर बहन रोहिणी का समर्थन किया है।
राजद नेता रोहिणी आचार्य की सोशल मीडिया पोस्ट का समर्थन करते हुए, बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि, ‘उन्होंने सराहनीय काम किया है… उनके योगदान की हमेशा चर्चा होगी। जो कोई भी हमारी बहन का अपमान करेगा, कृष्ण का सुदर्शन चक्र उन पर प्रहार करेगा।’ ‘जो कहा वह बिल्कुल सही कहा, यह सच्चाई है। एक महिला होने के नाते, एक बहन होने के नाते जो सराहनीय काम उन्होंने किया है। शायद ही कोई बेटी या कोई मां यह कर सकती है।’ बता दें कि, इससे पहले भी तेज प्रताप ने कहा था कि, ‘रोहिणी हमसे बहुत बड़ी हैं, हम उनकी गोद में खेले हैं।
#WATCH Patna, Bihar: On RJD leader Rohini Acharya’s post on X, Former Bihar Minister Tej Pratap Yadav says, “She has done commendable work… Her contribution will always be discussed. Whoever insults our sister, Krishna’s Sudarshan Chakra will strike them.” pic.twitter.com/Cj10gjgdkC — ANI (@ANI) September 20, 2025
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में 15 अगस्त को 30 हजार भूमिहीनों को मिलेगी जमीन! सम्राट सरकार का ‘अभियान बसेरा-2’ प्लान तैयार
सिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
Bharat Tiwari Encounter: नागमणि कुशवाहा ने की भरत की ‘कुत्ते-बिल्ली’ से तुलना, विवादित बयान पर मचा सियासी बवाल
नो एंट्री का बोर्ड हटा! नीतीश कुमार के घर पहुंचे आरसीपी सिंह; जदयू में वापसी की अटकलें तेज
पोस्ट कर संजय यादव पर साधा था निशाना
बता दें कि आरजेडी सांसद संजय यादव को लेकर लालू परिवार में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। 18 सितंबर को लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें एक राजद कार्यकर्ता ने संजय यादव पर निशाना साधा था। इसके बाद 19 सितंबर को रोहिणी ने एक पोस्ट में लिखा था कि, ‘मैंने एक बेटी व बहन के तौर पर अपना कर्तव्य एवं धर्म निभाया है और आगे भी निभाती रहूंगी। मुझे किसी पद की लालसा नहीं है, न मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा है। मेरे लिए मेरा आत्मसम्मान सर्वोपरि है।’ इससे पहले आरजेडी से निष्कासित तेज प्रताप यादव पहले ही संजय यादव का नाम लिए बिना उन्हें जयचंद बता चुके हैं।
ये भी पढ़ें : संजय के कारण ‘लालू परिवार’ में छिड़ा संग्राम, रोहिणी के तेवर देख मांझी की बहू बोलीं-ये तो होना ही था
रोहिणी ने अपना अकाउंट किया प्राइवेट
वहीं इस पोस्ट के बाद रोहिणी आचार्य ने अचानक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर राजद और परिवार के कई सदस्यों को अनफॉलो कर दिया है। साथ ही उन्होंने अपना अकाउंट भी प्राइवेट कर लिया है। तेजस्वी यादव और रिश्तेदारों को अनफॉलो करने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि रोहिणी संगठन से दूरी बना सकती हैं।
