Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

VOTE ADHIKAR YATRA: तेजस्वी बोले-नीतीश की उम्र हो गई है, ‘निकम्मी और खटारा सरकार को उखाड़ फेंके’

Tejashwi Yadav: 'वोट अधिकारी यात्रा' के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी और सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि भाजपा देश में लोकतंत्र समाप्त कर राजतंत्र लाना चाहती है।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Aug 28, 2025 | 04:46 PM

राजद नेता तेजस्वी यादव (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

RJD leader Tejashwi Yadav : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ‘वोट अधिकार यात्रा’ गुरूवार को सीतामढ़ी के रीगा विधानसभा पहुंचीं। रीगा विधानसभा में मतदाताओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। साथ ही इस दौरान तेजस्वी ने लोगों से पुरानी और खटारा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान भी किया।

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘भाजपा देश में लोकतंत्र समाप्त कर राजतंत्र लाना चाहती है। आगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि, सीएम नीतीश कुमार का स्वास्थ्य अब ऐसा नहीं है कि वह बिहार को संभाल सकें। 20 साल पुरानी उनकी सरकार खटारा हो गई है। बिहार में आज अफसरशाही चरम पर है।

तेजस्वी ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

तेजस्वी यादव ने दावा करते हुए कहा कि बिहार में 17 महीने की महागठबंधन की सरकार बनी तो रीगा चीनी मिल चालू हो गई, लेकिन अब भी कई समस्याएं हैं। तेजस्वी यादव ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो उन समस्याओं को भी हल किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘कमाई, सिंचाई, दवाई, पढ़ाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार होनी चाहिए, लेकिन आज थाना से लेकर प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत खराब है।’

आपके समर्थन के कर्जदार है।
निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है!#VoterAdhikarYatra #india #Bihar pic.twitter.com/rTVG2OvqD6

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 27, 2025

‘भ्रष्टाचार और अपराध से मुक्ति चाहिए तो सरकार बदलिए’

तेजस्वी लोगों से अपील की, कि भ्रष्टाचार और अपराध से मुक्ति चाहिए तो इस सरकार को बदलिए और नई सरकार बनाइए जो नए सोच के साथ बिहार को आगे ले जाने का काम करे। प्रदेश में ऐसी सरकार चाहिए जो बेरोजगारी को खत्म करे और पलायन को रोके। बेरोजगारी सबसे बड़ी दुश्मन है। आने वाले समय में लाखों लोगों को रोजगार देगी।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी की यात्रा पर आतंकी खतरा, बिहार में हाई अलर्ट…आतंकवादियों की फोटो जारी

सरकार पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को नकलची सरकार बताया। हम लोगों ने जो कहा वो सरकार कर रही है। उन्होंने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि ये लोग हिंदू-मुस्लिम करते हैं, जिससे बेरोजगारी की बात नहीं हो सके। हम लोग जब सरकार में आएंगे तो सबके साथ मिलकर काम करेंगे। सभी धर्मों और समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगे।

During the vote rights yatra in sitamarhi rjd leader tejashwi yadav targeted chief minister nitish kumar and bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 28, 2025 | 04:43 PM

Topics:  

  • Bihar Politics
  • Nitish Kumar
  • Rahul Gandhi
  • RJD Leader Tejashwi Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार में NDA की सीट शेयरिंग फाइनल! ‘बड़े भाई’ की लड़ाई में JDU विनर, जानिए किसे मिलीं कितनी सीटें?

2

राहुल गांधी की यात्रा पर आतंकी खतरा, बिहार में हाई अलर्ट…आतंकवादियों की फोटो जारी

3

‘वोटर अधिकार यात्रा’ के मंच से पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, भाजपा ने बोला हमला

4

‘वोटर अधिकार यात्रा’ पहुंची सीतामढ़ी, राहुल गांधी बोले- जनता होशियार, कटे वोट फिर जोड़े भी जाएंगे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.