बिहार में कांग्रेस ने पहली गारंटी का किया ऐलान, महिलाओं की बल्ले-बल्ले…महागठबंधन की सरकार बनी तो मिलेगा इतना पैसा
बिहार में कांग्रेस पार्टी ने आज अपने घोषणा पत्र का पहला पार्ट जारी किया है। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने महागठबंधन की सरकार बनने पर 2500 रुपये हर महीने देने का वादा किया है।
- Written By: Saurabh Pal
राजेश कुमार, अलका लांबा व अन्य कांग्रेस नेता (फोटो- सोशल मीडिया)
पटनाः साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। राजनीतिक दल सियासी गुणा गणित में जुटे हुए हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र का पहला पार्ट जारी किया है, जिसे कांग्रेस की गारंटी नाम दिया गया है। कांग्रेस की पहली गारंटी महिलाओं के लिए हैं, जिसे माई बहिन मान योजना नाम दिया है। इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में सीधे 2500 रूपये हर महीने डाले जाएंगे।
पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा सहित अन्य पार्टी के नेता मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और कन्हैया कुमार नदारद रहे।
‘महागठबंधन की सरकार वादा निभाएगी’
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर कांग्रेस में नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर अंदरूनी कलह तेज, चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला! 2022 दंगों के दौरान दर्ज किए गए मामलों को लिया वापस, BJP ने उठाए सवाल
MP में राज्यसभा चुनाव का एलान, 18 जून को वोटिंग, दिग्विजय की सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस के सामने नंबर का संकट
Cockroach Janta Party पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान, बोले- यह युवाओं के गुस्से की आवाज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि हम महिलाओं की आर्थिक सफलता के लिए तत्पर हैं। इसी के तहत बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर, हम प्रदेश की महिलाओं के लिए हर महीने 2,500 रुपए की गारंटी की घोषणा कर रहे हैं। इस योजना का नाम ‘माई बहिन मान योजना’ होगा। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां ऐसी योजना पहले से ही चल रही है। ऐसी योजना कर्नाटक में सबसे पहले शुरू हुई और हिमाचल प्रदेश और झारखंड में भी यह सुचारू रूप से जारी है।
बिहार की महिलाओं के लिए कांग्रेस की गारंटी ✨ माई बहिन मान योजना ✨ महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए pic.twitter.com/LCZRsCtvRS — Congress (@INCIndia) May 21, 2025
भाजपा ने की वादाखिलाफीः राजेश कुमार
वहीं प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए राजेश कुमार ने कहा कि पिछले चुनाव में BJP ने बिहार की जनता से ऐसा ही वादा किया था, लेकिन जब उनकी सरकार बनी, तो उन्होंने इसे लागू करने से मना कर दिया।लेकिन कांग्रेस जो कहती है, वो कर दिखाती है। जैसा कि आप कर्नाटक, हिमाचल और झारखंड में देख सकते हैं। हम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जताई खुशी
महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि मुझे इस बात की बेहद खुशी और गर्व है कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने पहली गांरटी में महिलाओं के लिए घोषणा की है। इस योजना का नाम – ‘माई बहिन मान योजना’ है, जिसमें महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए मिलेंगे।
