Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘इसलिए हमने इसका विरोध किया…’, राज्यसभा चुनाव के मतदान से नदारद रहे कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद का आया बयान

Congress MLA Statement: बिहार में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के तीन विधायक वोटिंग से गायब रहे। दो विधायकों ने इस मुद्दे पर पहले ही अपनी सफाई दे दी है और अब तीसरे विधायक का बयान भी सामने आया है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Mar 17, 2026 | 04:47 PM

मनोहर प्रसाद सिंह (सोर्स-नवभारत डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

Manohar Prasad Singh Statement: बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने सभी सीटों पर जीत हासिल की। वहीं आरजेडी को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा। चुनाव में हुई वोटिंग से कांग्रेस के तीन और आरजेडी के एक विधायक गायब रहे। जिसकी वजह से आरजेडी उम्मीदवार एडी सिंह के चार वोट कम हो गए।

कांग्रेस के दो विधायक सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास का बयान तो पहले की सामने आ चुका है और अब तीसरे विधायक मनोहर प्रसाद का भी पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने मिसमैनेजमेंट की बात कही और बताया कि आखिर वह क्यों वोटिंग से गायब रहे।

मनोहर प्रसाद ने कही बड़ी बात

मंगलवार को मीडिया से बातचीत में मनोहर प्रसाद ने राज्यसभा वोटिंग में हिस्सा न लेने की वजह बताई उन्होंने कहा कि मिसमैनेजमेंट हुआ है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन की ओर से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अल्पसंख्यक समुदाय से किसी को उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसी वजह से उन्होंने इसका विरोध किया। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जिन सिद्धांतों पर हम चलते हैं, उनका पालन नहीं हुआ इसलिए हमने इसके पक्ष में मतदान नहीं किया।

सम्बंधित ख़बरें

लातूर ZP में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होकर भी सत्ता से दूर, BJP ने NCP से मिलाया हाथ, उषा पाटिल बनीं अध्यक्ष

बिहार में फैसल…तो ओडिशा में सोफिया ने बदला गेम, मुस्लिम विधायकों ने कैसे BJP को जिता दीं 2 राज्यसभा सीटें?

राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, सस्पेंड किए गए 3 बागी विधायक; जानें क्या है पूरा मामला

केसी त्यागी ने अचानक दिया JDU से इस्तीफा, पार्टी सदस्यता का नहीं करेंगे नवीनीकरण, बताई वजह

#WATCH | Katihar, Bihar: On not voting in the Rajya Sabha elections, Congress MLA Manohar Prasad Singh says, “There was mismanagement also. The candidate declared for the Mahagathbandhan should have been from the most backward sections of society… But none was nominated as a… pic.twitter.com/gn3M3MF4va — ANI (@ANI) March 17, 2026

कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास ने क्या कहा?

बिहार राज्यसभा चुनाव में वोट न डालने पर कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास ने बताया कि दलित उम्मीदवार को मैदान में उतारने की बात चल रही थी लेकिन 11 घंटे के अंदर ही एक ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया गया जिसे कोई राजनीतिक अनुभव नहीं था। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने हमसे कहा था कि वोट देना है या नहीं यह तय करने के लिए आप स्वतंत्र हैं।

Patna, Bihar: On not casting his vote in the Bihar Rajya Sabha elections, Congress MLA Manoj Vishwas says, “…There were talks of fielding a Dalit candidate, but within 11 hours, a candidate with no political experience, a businessman, was fielded. Our state president told us… pic.twitter.com/4OimZ5GCBI — IANS (@ians_india) March 17, 2026

यह भी पढ़ें: TMC Candidate List: टीएमसी ने जारी की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट; भवानीपुर से ही चुनावी ताल ठोकेंगी सीएम ममता

वोट ना देने पर क्या बोले सुरेंद्र कुशवाहा?

कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने राज्यसभा चुनाव में मतदान न करने पर सफाई दी उन्होंने साफ कहा कि ‘यह मेरी मर्जी है’ कि मुझे वह व्यक्ति पसंद है या नहीं। उन्होंने कहा कि मैंने कल मतदान नहीं किया। जहां तक ​​किसी भी जगह से उम्मीदवार लाने की बात है, यह मेरी मर्जी है कि मुझे वह व्यक्ति पसंद है या नहीं। जिस निर्वाचन क्षेत्र से मैं आता हूं जिस पार्टी से मैंने चुनाव लड़ा और मुझे उनसे कोई समर्थन नहीं मिला, तो मैं ऐसे व्यक्ति को वोट क्यों दूं? अब इन तीनों कांग्रेस के विधायकों के बयान से बिहार की राजनीति में सियासी बवाल मच गया है।

Congress mla missing vote bihar rajya sabha controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 17, 2026 | 04:47 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar Politics
  • Congress
  • INDIA Alliance
  • Rajya Sabha Election
  • RJD

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.