-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Rajya Sabha Election Congress Mlas Missing Contact Hotel Panash Mahagathbandhan Politics
रातभर इंतजार करते रहे नेता, कांग्रेस के 4 विधायक ‘नॉट रिचेबल’…बिहार में राज्यसभा के लिए वोटिंग से पहले खेला!
- Written By: अर्पित शुक्ला
Bihar Hotel Politics: वोटिंग के पूर्व संध्या पटना के होटल पनाश में महागठबंधन के विधायकों की बैठक हुई, जहां कांग्रेस के चार विधायकों के नहीं पहुंचने पर सस्पेंस बन गया है।

राज्यसभा (Image- Social Media)
Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पटना के प्रमुख होटल पनाश में महागठबंधन के विधायकों को मतदान से एक दिन पहले एकत्र किया गया। हालांकि कांग्रेस के चार विधायक पूरी रात होटल नहीं पहुंचे, जिनका इंतजार होता रहा। महागठबंधन के सूत्रों के मुताबिक फिलहाल इन विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे राजनीतिक गलियारों में सस्पेंस बना हुआ है।
बिहार विधानसभा में कांग्रेस के कुल छह विधायक हैं। इनमें से अभी तक केवल दो किशनगंज से कमरूल होदा और चनपटिया से अभिषेक रंजन होटल पनाश पहुंचे हैं। कमरूल होदा ने कहा कि बाकी चार विधायक भी जल्द पहुंचेंगे और सभी कांग्रेस विधायक महागठबंधन के साथ मजबूती से खड़े हैं। जिन विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है उनमें मनिहारी से मनोहर सिंह, फारबिसगंज से मनोज विश्वास, अररिया सदर से अब्दुर रहमान और वाल्मीकिनगर से सुरेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। महागठबंधन, खासकर आरजेडी के नेता, इन विधायकों से संपर्क साधने की कोशिश में लगे हैं।
बिहार में सियासी हलचल तेज
राज्यसभा चुनाव की रणनीति के तहत विधायकों को एक जगह ठहराना महागठबंधन की अहम रणनीति मानी जा रही है, ताकि किसी तरह की राजनीतिक उठापटक से बचा जा सके। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी होटल पनाश पहुंचे और विधायकों के साथ चर्चा की। आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने दावा किया कि महागठबंधन के पक्ष में कुल 48 विधायक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Forest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
MLC बने दीपक प्रकाश, मंत्री पद पर छाया संवैधानिक संकट खत्म; उपेंद्र कुशवाहा परिवार को बड़ी सियासी राहत
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
इस बीच एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा ने कहा कि चुनाव को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई गड़बड़ी करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
होटल पनाश में एआईएमआईएम के सभी पांच विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान भी मौजूद हैं, जो इस चुनाव में महागठबंधन का समर्थन कर रहे हैं। इस सियासी हलचल के बीच बिहार में राज्यसभा चुनाव काफी अहम माना जा रहा है।
भाई वीरेंद्र ने क्या कहा?
जब उनसे पूछा गया कि विपक्ष दावा कर रहा है कि चुनाव में उसे फायदा होगा, इस पर उनका क्या कहना है, तो उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ खास नहीं है, लेकिन बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया ही इन दावों को ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहा है और सही बात सामने आनी चाहिए।
एक अन्य सवाल के जवाब में भाई वीरेंद्र ने कहा कि महागठबंधन 48 का आंकड़ा पार करेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके पास 41 विधायक हैं, लेकिन वे इसे बढ़ाकर 48 तक पहुंचाने का दावा कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या दूसरी पार्टियों के विधायक भी उनके साथ आ रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि कुछ सदस्य उनके संपर्क में हैं, लेकिन वे अभी यह नहीं बता सकते कि वे किस पार्टी से हैं।
आज बिहार में राज्यसभा चुनाव
बिहार में आज राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। पांच सीटों के लिए सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे और नतीजे भी आज ही घोषित किए जाएंगे। इस बार एनडीए मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है, लेकिन पांचवीं सीट को लेकर मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है।
इस चुनाव में कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके नामांकन वैध पाए गए हैं। जेडीयू की ओर से दो उम्मीदवार और भाजपा की तरफ से नितिन नबीन मैदान में हैं। वहीं विपक्ष और अन्य दलों के उम्मीदवार भी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
पांचवीं सीट पर फंसा है पेंच
बिहार विधानसभा में कुल 243 विधायक हैं और एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए कम से कम 41 वोटों की जरूरत होती है। मौजूदा स्थिति में एनडीए के पास 202 विधायक हैं, जिससे उसके लिए चार सीटें जीतना आसान माना जा रहा है। वहीं विपक्षी महागठबंधन के पास करीब 41 विधायक हैं, जिसमें आरजेडी की भूमिका अहम है।
यह भी पढ़ें- Opinion Poll: तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, केरल में कांटे की लड़ाई; जानें ओपिनियन पोल का एक-एक आंकड़ा
हालांकि पांचवीं सीट को लेकर मुकाबला रोचक हो गया है, क्योंकि एआईएमआईएम और बीएसपी जैसे छोटे दलों के विधायक निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के पास पांच और बीएसपी के पास एक विधायक है, जो इस सीट के नतीजे को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में सभी दल पूरी रणनीति के साथ चुनावी मैदान में हैं।
Rajya sabha election congress mlas missing contact hotel panash mahagathbandhan politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













