Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चिराग पासवान लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव? खुद खोले इसके राज, जानें पार्टी की क्या है राय?

इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहार मुझे पुकार रहा है। शुरू से ही बिहार मेरी प्राथमिकता रही है। अगर पार्टी कहेगी तो मैं विधानसभा चुनाव लड़ूंगा।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: May 22, 2025 | 05:18 PM

चिराग पासवान (सोर्स:-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों की हलचल काफी तेजी से बढ़ने लगी है। भारत-पाकिस्तान के तनाव वाले माहौल खत्म होते ही बिहार का सियासी पारा काफी हाई हो गया है। इस बीच ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर किए गए स्ट्राइक की भी राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। इन सब के बीच बिहार तक के एक इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार चुनाव को लेकर खुलकर बोला है।

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के कायासों को लकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि अगर पार्टी कहती है, तो वह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, उन्होंने इस ओर भी इसारा किया कि वे इस बार चुनाव लड़ने के फेवर में नहीं हैं। वे 2030 के बिहार विधानसभा चुनाव में खुद के स्ट्रैटजी के साथ उतरेंगे।

चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर क्या कहा?

इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहार मुझे पुकार रहा है। शुरू से ही बिहार मेरी प्राथमिकता रही है। अगर पार्टी कहेगी तो मैं विधानसभा चुनाव लड़ूंगा। बतौर सांसद यह मेरा तीसरा कार्यकाल है, लेकिन अब लगता है कि मुझे बिहार में ही रहकर काम करना चाहिए। मेरा शुरू से हू सपना रहा है कि बिहार के युवाओं को अपना प्रदेश छोड़कर बाहर ना जाना पड़े।

सम्बंधित ख़बरें

चोर के घर में बिहार पुलिस ने की चोरी, लाखों का सोना-चांदी लेकर हुई रफूचक्कर

‘डोनाल्ड ट्रंप सनकी हैं, अमेरिका के लोग करेंगे उनके पागलपन को शांत’, पप्पू यादव ने कहा- नीयत खराब है

Bihar CM पर भड़के AIMIM नेता इम्तियाज जलील, बोले- सीएम हिजाब खींचेंगे, तो गुंडे दुपट्टा खींचेंगे ही

कुंआरे बूढ़ों को बनाती निशाना…शादी होते ही लूट लेती खजाना, बिहारी ‘दुल्हन गैंग’ की हैरतअंगेज कहानी

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक अहम जानकारी शेयर करते हुए कहा कि अभी सर्वे चल रहा है कि अगर वे चुनाव लड़ते हैं, तो स्ट्राइक रेट क्या होगा। अगर पार्टी को लगेगा कि उनके चुनाव लड़ने से गठबंधन को फायदा होगा, तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगे।

जातीय जनगणना पर सियासी तकरार, बिहार चुनाव 2025 में कौन बनेगा किंगमेकर?

इतना ही नहीं चिराग पासवान ने आगे कहा कि इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में हमने 225 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। चिराग को पूरा विश्वास है कि वे एनडीए बहुत मजबूत है। चिराग ने कहा कि विपक्ष जो हमेशा से गठबंधन में दरार डालने की कोशिश करता रहा है, वह सफल नहीं होने वाला।

Chirag paswan contest bihar assembly elections secret reveales know party opinion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2025 | 05:15 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • Chirag Paswan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.