- Hindi News »
- Bihar »
- Cpi Ml Contest Bihar Elections On 50 Seats Know The Scene Of Seat Sharing
तेजस्वी को लेकर कोई किंतु-परंतु नहीं… CPI-ML 50 सीटों पर लड़ेगी बिहार चुनाव, जानिए सीट बंटवारे का क्या है सीन?
सुदामा प्रसाद ने दावा किया कि भाजपा चुनाव बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ठीक उसी तरह खेल खेलने की तैयारी में है जैसे उसने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के साथ खेला है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (सोर्स-सोशल मीडिया)
पटना : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के सांसद सुदामा प्रसाद ने शनिवार को कहा कि बिहार में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव के नाम को लेकर कोई किंतु-परंतु और भ्रम की स्थिति नहीं है, लेकिन चुनाव से पहले चेहरा घोषित करने के बारे में फैसला घटक दलों के शीर्ष नेता करेंगे। बिहार के आरा से लोकसभा सदस्य ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी इस बार 50 सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है और यदि ऐसा होता है तो महागठबंधन के सरकार बनाने की काफी संभावना रहेगी।
इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर किसी तरह का विवाद और विरोधाभास नहीं है क्योंकि सबकी प्राथमिकता भाजपा और उसके गठबंधन को हराने की है। बता दें, बिहार विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर-नवंबर होने की संभावना है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में भाकपा (माले) लिबरेशन 19 सीट पर चुनाव लड़ी थी और 12 पर जीत हासिल की थी। बिहार में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के गठजोड़ को महागठबंधन के नाम से जाना जाता है।
पिछले विधानसभा में सबसे अधिक था स्ट्राइक रेट
इस गठबंधन में वाम दलों के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल हैं। यह पूछे जाने पर कि भाकपा (माले) लिबरेशन कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी, तो सुदामा प्रसाद ने कहा, “राजद के समर्थक वर्ग और आम लोगों के बीच चर्चा है कि यदि 2020 में भाकपा माले को चुनाव लड़ने के लिए 10 -15 सीट अधिक मिल गई होतीं तो महागठबंधन से कि सरकार बन जाती। “उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाकपा माले का स्ट्राइक रेट सबसे अधिक था।
सम्बंधित ख़बरें
मुजफ्फरपुर ‘ब्लू ड्रम’ मर्डर: प्रेमिका के साथ मिलकर पति के किए टुकड़े, नमक डालकर गलाया शव; अब मिली उम्रकैद
60 साल के प्रिंसिपल ने 28 साल की टीचर से रचाई शादी, पोल खुलने पर बिहार में मचा बवाल
प्राइवेट पार्ट दबाकर पति को उतारा मौत के घाट! ससुर की शिकायत पर बहू गिरफ्तार, बिहार से आई सनसनीखेज वारदात
बिहार में शराब तस्करी का ‘अल्ट्रा प्रो’ जुगाड़, कुर्सियों के बीच छिपाई 27 लीटर शराब; पुलिस भी दंग, देखें Video
सुदामा प्रसाद ने क्या कहा?
सुदामा प्रसाद ने कहा, “हमने इच्छा जाहिर की है कि यदि हमें 50 सीट मिल जाएं तो हम महागठबंधन को बहुत ही अच्छी स्थिति में ले आएंगे। आम लोगों की इच्छा है कि ऐसा हो।” साथ ही, उन्होंने कहा, “हम लोगों को भाजपा को हराना है, ऐसे में मूल प्रश्न यह नहीं है की कितनी सीटें मिलेंगी या नहीं मिलेंगी। मूल प्रश्न यह है कि भाजपा को हराया जाए।” लोकसभा सदस्य के मुताबिक, महागठबंधन में सीटों को लेकर कोई विवाद या विरोधाभास नहीं है।
यह पूछे जाने पर कि क्या तेजस्वी विपक्ष की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे, उन्होंने कहा, “यह तो चीज स्पष्ट है, इसमें क्या किंतु परंतु है? उन्हें समन्वय समिति का संयोजक चुना गया है और वह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं, उप मुख्यमंत्री भी रहे हैं , फिर दूसरा कौन है जिसे मुख्यमंत्री का पद चाहिए।” उन्होंने कहा, “जहां तक चेहरा घोषित करने का सवाल है, इस पर जवाब सिर्फ हमारे शीर्ष नेता देंगे, लेकिन हमें यह जरूर लगता है कि कोई भ्रम की स्थिति नहीं है, सब कुछ स्पष्ट है।”
PM मोदी या राहुल गांधी… कौन है जातीय जनगणना का असली नायक, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
सुदामा प्रसाद ने किया दावा
सुदामा प्रसाद ने दावा किया कि भाजपा चुनाव बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ठीक उसी तरह खेल खेलने की तैयारी में है जैसे उसने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के साथ खेला। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा बिहार में पिछड़े, अति पिछड़े, अनुसूचित जाति के लिए किए गए 65 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान में अड़ंगा डाल रही है क्योंकि वह आरक्षण विरोधी है। भाकपा माले के सांसद ने यह भी कहा कि बिहार में नौकरियों को लेकर अधिवास नीति होनी चाहिए ताकि राज्य के नौजवानों को ज्यादा फायदा मिल सके।
(-एजेंसी इनपुट के साथ।)
Cpi ml contest bihar elections on 50 seats know the scene of seat sharing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आतंक के आका पर एक और प्रहार…खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वैन पर आतंकी हमला, DSP समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत
Feb 24, 2026 | 06:34 PMमहंगे फूल नहीं, ये 8 अंतरात्मा के फूल चढ़ाइए, तभी पूरी होंगी मनोकामनाएँ! Shri Premanand Ji Maharaj
Feb 24, 2026 | 06:29 PMRanji Trophy Final: शुभम पुंडीर के शतक से जम्मू-कश्मीर मजबूत, पहले दिन विकेट के लिए तरसे कर्नाटक के गेंदबाज
Feb 24, 2026 | 06:25 PM‘महाराष्ट्र विधानसभा में बिश्नोई गैंग की गूंज’, कांग्रेस विधायक को मिली धमकी पर हंगामा, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Feb 24, 2026 | 06:17 PMगड़चिरोली: महुआ के फूलों ने बदली आदिवासी महिलाओं की किस्मत, वंदना गावडे के बचत समूह ने किया 80 लाख का टर्नओवर
Feb 24, 2026 | 06:16 PMAI Impact Summit मे प्रदर्शन पर पुलिस की रिपोर्ट,सब-कुछ था प्री प्लांट? अब तक 8 लोग गिरफ्तार
Feb 24, 2026 | 06:14 PMThe Kerala Story 2 पर सेंसर का वार, इंटिमेट सीन्स पर चली कैंची, 16 कट के बाद मिली हरी झंडी
Feb 24, 2026 | 06:00 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














