जेल से बाहर आते ही ‘छोटे सरकार’ ने कर दिया बड़ा ऐलान, JDU के टिकट पर मोकामा से लड़ेंगे चुनाव
Anant Singh: मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह बुधवार को पटना की बेउर जेल से बाहर आ गए। इसक बाद उन्होंने एक मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए चुनाव लड़ने को लेक बड़ा ऐलान कर दिया।
- Written By: अभिषेक सिंह
अनंत सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Anant Singh: बिहार की सियासत में ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर हो चुके मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह बुधवार को पटना की बेउर जेल से बाहर आ गए। अनंत सिंह ने जेल से बाहर आते ही बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि वह अगला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी से लड़ेंगे। बुधवार को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अनंत सिंह जेल से बाहर आ गए। बाहर आते ही उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ की और कहा कि “नीतीश ने जनता के लिए सब कुछ किया है और आगे भी करेंगे। वह 25 साल और काम करेंगे।”
जेडीयू के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव
एक न्यूज चैनल से बातचीत में अनंत सिंह ने दावा किया कि वह 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र मोकामा से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने ऐलान किया कि वह जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे, हालांकि उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी नीतीश कुमार से कोई बात नहीं हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
‘यह पब्लिक है सब जानती है’ – LPG सिलेंडर के दाम घटने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर कसा तंज
बिहार में 15 अगस्त को 30 हजार भूमिहीनों को मिलेगी जमीन! सम्राट सरकार का ‘अभियान बसेरा-2’ प्लान तैयार
सिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
Bharat Tiwari Encounter: नागमणि कुशवाहा ने की भरत की ‘कुत्ते-बिल्ली’ से तुलना, विवादित बयान पर मचा सियासी बवाल
तेजस्वी पर बोला जोरदार हमला
अनंत सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को कुछ नहीं पता। वह बेवजह बिहार में युवा बनकर घूम रहे हैं। अनंत सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को चुनाव में 15 सीटें भी नहीं मिलेंगी। पूर्व विधायक ने कहा कि 6 साल पहले वह सांसद बनना चाहते थे, लेकिन अब उनकी यह इच्छा मर चुकी है और अब वह सांसद नहीं बनना चाहते, विधायक बनकर ही संतुष्ट होंगे।
आरजेडी से विधायक हैं पत्नी
हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आते ही समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया गया। अनंत सिंह के इस ऐलान से बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। क्योंकि मौजूदा वक्त में उनकी पत्नी नीलम देवी आरजेडी से विधायक हैं।
क्यों जेल गए थे अनंत सिंह?
अनंत सिंह को पंचमहल थाना क्षेत्र में दर्ज कांड 5/2025 (सोनू-मोनू मामला) के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में उन पर हत्या की साजिश, गोलीबारी और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने बताया कि यह मामला सोनू-मोनू गिरोह के साथ आपसी रंजिश को लेकर दर्ज किया गया था, जिसमें अनंत सिंह की संलिप्तता सामने आई थी।
यह भी पढ़ें: Bihar: ढाका विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास, जानें इस बार कौन मारेगा बाजी
सोनू-मोनू गिरोह और अनंत सिंह के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। इस साल की शुरुआत में पंचमहल थाना क्षेत्र में गोलीबारी की एक बड़ी घटना हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अनंत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर सोनू-मोनू गिरोह पर जानलेवा हमला किया था।
