Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BPSC 69th Result: बीपीएससी 69वीं सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी, सीतामढ़ी के उज्जवल बने टॉपर

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने मंगलवार को 69वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें 470 सफल हुए हैं। जिसमें उज्ज्वल कुमार ने टॉप किया है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Nov 27, 2024 | 12:19 AM

बीपीएससी 69वीं सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी

Follow Us
Follow Us:

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। इसमें कुल 470 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। राजस्व सेवा, शिक्षा सेवा समेत अन्य सेवाओं के लिए कुल 361 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। वहीं, सीडीपीओ पद के लिए 10 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। इस परीक्षा का रिजल्ट आयोग की वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाकर चेक किया जा सकता है। वहीं इस बार बिहार के सीताणढ़ी के रहने वाले उज्ज्वल कुमार उपकार ने इस परीक्षा में टॉप किया है।

बीपीएससी 69वीं मुख्य परीक्षा में कुल 1295 उम्मीदवार सफल हुए थे, जिन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। मेंस परीक्षा का आयोजन इसी साल 3 जनवरी, 4 जनवरी, 5 जनवरी, 20 जनवरी और 21 जनवरी को किया गया था। परीक्षा बिहार की राजधानी पटना में ही आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 4480 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे, जिनमें से सिर्फ 1295 उम्मीदवारों ने ही परीक्षा पास की थी।

बिहार से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

बिहार के बेगुसराय में बड़ा हादसा! एक साथ 3 दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मियों की मौत, पुलिस महकमे में पसरा मातम

ढोल-नगाड़ों के साथ मना लालू यादव का जन्मदिन, तेज प्रताप हुए भावुक, बोले- मेरी उम्र भी लग जाए, देखें तस्वीरें

शिवचन्द्र राम के इस्तीफे से मचा आरजेडी में बवाल! मांझी ने साधा सीधा निशाना, तेज प्रताप ने दिया करारा जवाब

बिहार के अरवल में दर्दनाक हादसा, सोन नदी पर बने नहर में गिरी कार, 4 लोगों की मौके पर मौत

मेंस परीक्षा का रिजल्ट 31 अगस्त को घोषित किया गया था और उसके बाद इंटरव्यू का आयोजन 15 से 30 अक्टूबर के बीच किया गया था। कुल 475 पदों पर भर्ती के लिए बिहार लोक सेवा आयोग ने नोटिफिकेशन जारी किया था, लेकिन 470 उम्मीदवारों का ही चयन हो पाया है।

BPSC 69th में टॉप-10 में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों के नाम

  • उज्ज्वल कुमार
  • सर्वेश कुमार
  • शिवम तिवारी
  • पवन कुमार
  • विनीत आनंद
  • क्रांति कुमारी
  • संदीप कुमार सिंह
  • रंजन भारती
  • चंदन कुमार
  • नीरज कुमार

कौन हैं बीपीएससी टॉपर उज्जल कुमार?

वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड में कल्याण पदाधिकारी के पद पर तैनात उज्ज्वल कुमार उपकार में बीएससी टॉप किया है। उज्ज्वल कुमार उपकार मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले के नानपुर के रहने वाले हैं। हाजीपुर के प्रखंड कार्यालय के पीछे किराए के मकान में 4 महीने से रह रहे हैं। सीतामढ़ी में एक सरकारी स्कूल से पढ़कर यह निकले थे। उनके पिता एक प्राइवेट शिक्षक हैं, जबकि उनकी मां आंगनबाड़ी सेविका हैं। यह दो भाई एक बहन हैं। उज्ज्वल कुमार उपकार वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड में कल्याण प्राधिकारी ट्रेनिंग के बाद 4 महीने से तैनात हैं। वह 67 बैच के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी थे। डीएसपी के पद पर चयनित होकर वह काफी प्रसन्न दिख रहे हैं।

Bpsc has released the final result of 69th civil services examination

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 26, 2024 | 11:21 PM

Topics:  

  • Bihar News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.