Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार के अरवल में दर्दनाक हादसा, सोन नदी पर बने नहर में गिरी कार, 4 लोगों की मौके पर मौत

Arwal Canal Car Accident: बिहार के अरवल में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

  • Written By: वंदना शर्मा
Updated On: Jun 08, 2026 | 11:46 AM

कार एक्सीडेंट सोर्स सोशल मीडिया

Follow Us
Follow Us:

Bihar Arwal Car Accident: बिहार के अरवल जिले में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डीएसपी आवास के पास एक तेज रफ्तार सफारी कार अनियंत्रित होकर सीधे सोन नदी से जुड़ी नहर में जा गिरी।

इस दुर्घटना के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे। कार के पानी में पूरी तरह डूब जाने के कारण उसमें सवार चार युवकों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि चालक को गंभीर हालत में बचा लिया गया है।

हाइड्रा मशीन की मदद से निकाली गई कार

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नहर में पानी अधिक होने और अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने तुरंत राहत-बचाव अभियान शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद हाइड्रा मशीन मंगवाई गई।

सम्बंधित ख़बरें

उपेंद्र कुशवाहा ने आलोक सिंह को बनाया RLM का प्रदेश अध्यक्ष, निशांत कुमार को डिप्टी CM बनाने की मांग

उत्तराखंड: बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा टला, यात्रियों से भरी बस पलटी, 8 लोग घायल

केदारनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टला, खाई में गिरी कार, बाल-बाल बचे 5 यात्री

मनोज झा का बीजेपी पर तीखा वार, बोले- सुरक्षा पर नहीं होनी चाहिए राजनीति

हाइड्रा मशीन की मदद से कार को पानी से बाहर निकाला गया, जिसके बाद कार के भीतर से चार शव बरामद किए गए। घायल चालक, जिसकी पहचान रोहित के रूप में हुई है, उसे तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से पास के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

काम निपटाकर बिहटा लौट रहे थे युवक

पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच और शिनाख्त में पता चला है कि मरने वाले सभी चार लोग पटना जिले के निवासी थे। मृतकों की पहचान रानीतालाब थाना क्षेत्र के कनपा निवासी मनोज कुमार, अम्हारा बिहटा निवासी रिशांक सिंह और कंकड़बाग निवासी अमन कुमार के रूप में हुई है। मनेर निवासी चौथे मृतक की पहचान की प्रक्रिया फिलहाल जारी है।

बताया जा रहा है कि ये सभी लोग किसी निजी काम के सिलसिले में बिहटा से अरवल आए थे और देर रात काम खत्म कर वापस लौट रहे थे, तभी गांधी मैदान के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।

पुलिस का आधिकारिक बयान

हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी कुमार संजय ने बताया कि कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार की मृत्यु हो गई है और एक युवक का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। सदर अस्पताल के डॉक्टर विनीत कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस पांच लोगों को अस्पताल लेकर आई थी, जिनमें से चार की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें:- उपेंद्र कुशवाहा ने आलोक सिंह को बनाया RLM का प्रदेश अध्यक्ष, निशांत कुमार को डिप्टी CM बनाने की मांग

वहीं, डॉक्टर के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि चारों मृतकों की मौत फेफड़ों में पानी भरने और डूबने के कारण हुई है। घायल रोहित की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

Bihar arwal car falls into canal on son river four killed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2026 | 11:46 AM

Topics:  

  • Bihar News
  • Bihar Police
  • Car Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.