बिहार के बेगुसराय में बड़ा हादसा! एक साथ 3 दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मियों की मौत, पुलिस महकमे में पसरा मातम
Begusarai Road Accident: बिहार जिले के बेगुसराय में बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इस हादसे से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
- Written By: प्रिया जैस
बेगुसराय में ट्रक से टकराई कार (सौजन्य-एक्स)
Begusarai Accident Bihar Police Officers Killed: बिहार के बेगूसराय जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर बखड्डा ढाला के समीप पास हुए इस हादसे में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
बताया गया कि मृतकों में मधेपुरा जिले में तैनात तीन अलग-अलग थाने के दरोगा भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी पुलिसकर्मी पटना से ट्रेनिंग से लेकर लौट रहे थे। इस घटना के बाद पूरे महकमे में शोक का माहौल है।
ट्रेनिंग से लौट रहे थे पुलिस अधिकारी
रिपोर्ट के अनुसार, मधेपुरा जिले के तीन अलग-अलग थानों के प्रभारी एक दिवसीय विशेष ट्रेनिंग सेशन में शामिल होने पटना गए थे। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद सभी अधिकारी एक ही कार से मधेपुरा लौट रहे थे। रास्ते में NH-31 पर उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और उनके आगे चल रहे एक ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।
सम्बंधित ख़बरें
1990 की वो रात… जब दिल्ली से आया एक फोन और बिहार के CM बन गए लालू प्रसाद यादव, जानें क्या है पूरी कहानी
ढोल-नगाड़ों के साथ मना लालू यादव का जन्मदिन, तेज प्रताप हुए भावुक, बोले- मेरी उम्र भी लग जाए, देखें तस्वीरें
शिवचन्द्र राम के इस्तीफे से मचा आरजेडी में बवाल! मांझी ने साधा सीधा निशाना, तेज प्रताप ने दिया करारा जवाब
ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, पर खान सर को मिली राहत
Begusarai, Bihar: Four people, including three serving police station in-charges from Madhepura district, were killed after a car collided with a truck on NH-31 in the Sahebpur Kamal area late at night. Police have launched an investigation into the accident. pic.twitter.com/PhQvrTlO0y — IANS (@ians_india) June 12, 2026
मृतकों की हुई पहचान
इस भीषण हादसे में जान गंवाने पुलिस अधिकारियों की पहचान की जा चुकी है। सभी अधिकारी मधेपुरा जिले में तैनात थे।
- ज्ञानेंद्र अमर (थानाध्यक्ष, अरार थाना, मधेपुरा)
- साजन पासवान (थानाध्यक्ष, रतवारा थाना, मधेपुरा)
- नीरज कुमार (थानाध्यक्ष, बेलारी थाना, मधेपुरा)
- नीरज कुमार (कार चालक)
चश्मदीदों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि 2 थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर व नीरज कुमार, और ड्राइवर नीरज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं रतवारा थाना के प्रभारी साजन पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत बेगुसराय के सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यू हो गई।
यह भी पढ़ें – फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, मोहन भागवत के कोच पर फेंके गए पत्थर! बाल-बाल बचे RSS प्रमुख
घटनास्थल पर पहुंचे आला अधिकारी
इस घटना की खबर मिलने ही साहेबपुर कमाल थाना के आला पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अपने पुलिस साथियों का ऐसा हाल देख महकमे में मातम पसर गया। क्षतिग्रस्त वाहन में शव इतनी बुरी तरह फंसे थे, कि बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेगुसराय के सदर अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस आगे इस मामले की जांच कर रही है। बता दें, कि एनएच-31 के इस हिस्से में पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। इससे सड़ सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े होते है।
