- Hindi News »
- Bihar »
- Bpsc Exam Candidates Protest In Patna Bihar Public Service Commission Vivad Latest Bpsc News Khan Sir
पहले लाठीचार्ज फिर खान सर की गिरफ्तारी, पटना में भारी बवाल के बाद जागा आयोग; जानें क्या कहा
बीपीएससी ने शुक्रवार को नॉर्मलाइजेशन लागू होने की खबरों का खंडन किया है। एक आधिकारिक प्रेस नोट जारी बीपीएससी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाई जा रही है जबकि आयोग इस बात से खुद हैरान है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

पहले लाठीचार्ज फिर खान सर की गिरफ्तारी, BPSC परीक्षा को लेकर पटना में भारी बवाल; आयोग ने भी जारी किया बयान
पटना: बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा पटना में प्रदर्शन किया गया। यहां तक कि खान सर भी अभ्यर्थियों के समर्थन में सड़क पर उतर आए और उनको बिहार पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस बीच बीपीएससी ने शुक्रवार को नॉर्मलाइजेशन लागू होने की खबरों का खंडन किया है।
एक आधिकारिक प्रेस नोट जारी बीपीएससी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाई जा रही है जबकि आयोग इस बात से खुद हैरान है। नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाए जाने संबंधी कोई भी प्रस्ताव ही नहीं था।
खान सर की गिरफ्तारी
खबरों के अनुसार, शुक्रवार की शाम पटना पुलिस ने फेमस कोचिंग संचालक खान सर तथा छात्र नेता दिलीप को हिरासत में ले लिया। बता दें कि BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद खान सर भी आज उनके प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
सम्बंधित ख़बरें
खान सर ने कहा कि इस संघर्ष में किसी भी असामाजिक तत्व और माफिया को घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने इस दौरान छात्रों से आह्वान करते हुए कहा कि आप लोग क्लास स्टूडेंट हैं या नहीं? क्या आप लोग ऐसे किसी को घुसने देंगे? खान सर ने कहा कि माफिया लोग कान खोलकर सुन ले कि आपको जहां भी जाना है जाएं, हम लोग यहां से नहीं लौटेंगे।
खान सर ने किसे दी नसीहत
खान सर ने कहा कि अगर यहां से लौटेंगे तो नॉर्मलाइजेशन रद्द होने के बाद ही जाएंगे। उन्होंने कहा कि माफिया लोगों की कोई जरूरत नहीं है। खान सर ने माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि वो लोग यहां से जा सकते हैं। खान सर ने आगे कहा कि माफिया लोग विद्यार्थियों का दुख नहीं समझते हैं। वो 80 हजार से एक लाख रुपये फीस लेते हैं। वह लोग कभी भी हमारे नहीं हो सकते। माफियाओं को अभ्यर्थियों से कोई मतलब नहीं है और वह केवल अपना चेहरा चमकाएंगे।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
छात्रों पर लाठी चार्ज
अभ्यार्थियों के ऊपर लाठी चार्ज के बारे में खान सर ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के ऊपर ऊपर लाठी चार्ज नहीं होना चाहिए था और निहत्थे बच्चों के ऊपर लाठी चार्ज होना बिल्कुल गलत है। खान सर ने साथ ही कहा कि वह अभ्यर्थियों से वादा करते हैं कि नॉर्मलाइजेशन को लागू नहीं होने देंगे।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Bpsc exam candidates protest in patna bihar public service commission vivad latest bpsc news khan sir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर एयरपोर्ट पर कैब चालकों का आंदोलन जारी, कलेक्टर के आश्वासन के बाद भी नहीं बनी बात, यात्री हुए बेहाल
Apr 18, 2026 | 02:27 PMIran ने आंशिक रूप से खोला एयरस्पेस, लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का लंबा रास्ता और डर अब भी है जारी
Apr 18, 2026 | 02:24 PMAkshay Kumar के बेटे Aarav Kumar ने 15 साल की उम्र में शुरू की नौकरी, सिर्फ 4500 रुपये कमा कर बने मिसाल
Apr 18, 2026 | 02:24 PMIPL 2026 का खिताब ही जीतना है एकमात्र लक्ष्य, शानदार शुरुआत के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान का बड़ा बयान
Apr 18, 2026 | 02:23 PMPune Municipal Corporation प्रभाग समितियों पर भाजपा का दबदबा, 15 में से 13 पर कब्जा तय
Apr 18, 2026 | 02:20 PMअशोक चव्हाण के बयान पर कांग्रेस का तीखा पलटवार, कहा- पिता की विरासत और विचारधारा से विश्वासघात किया
Apr 18, 2026 | 02:19 PMविपक्ष ने महिलाओं को हराया, अंजाम भुगतना होगा…कैबिनेट बैठक में बोले PM मोदी, महिला आरक्षण पर दिया नया टास्क
Apr 18, 2026 | 02:14 PMवीडियो गैलरी

पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM
2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM
‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PM
‘पत्नी के पैर छूता हूं…’, संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:33 PM
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM
‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PM














