पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 2 लोगों की मौत, 5 लापता; 14 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Patna News: बिहार के पटना में बड़ा हादसा हुआ है। पटना में गंगा घाट के पास गंगा नदी में सवारियों से भरी नाव पलट गई है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लापता है।
- Written By: प्रिया जैस
गंगा नदी में नाव पलटी (स्क्रीनग्रैब)
Patna Ganga River Accident: बिहार के पटना जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। पटना में बाढ़ सब-डिविजन में उमानाथ गंगा घाट के पास गंगा नदी में एक नाव पलट गई है। इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है। हादसे के वक्त नाव में 14 से 15 लोग सवार थे।
एक चश्मदीद ने बताया, “नाव में लगभग 14 से 15 लोग सवार थे। करीब 7 लोगों के डूबने की आशंका है। बाकी लोगों को दूसरी नाव की मदद से बचा लिया गया। अब तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि कितने लोग डूबे हैं।”
पुलिस अधिकारी ने दी हादसे की जानकारी
बाढ़ के SDPO रामकृष्ण ने बताया, “हमें जानकारी मिली कि तेज़ हवाओं के कारण एक छोटी नाव पलट गई। नाव में 14 लोग सवार थे। सात लोगों के सुरक्षित होने की खबर है, जबकि दो शव बरामद कर लिए गए हैं। बाकी पांच लोग लापता हैं। SDRF की टीमें रास्ते में हैं और जल्द ही तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा।”
सम्बंधित ख़बरें
कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्पेशल कोर्ट और 5 नए हाईवे; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; 27 एजेंडों पर लगी मुहर
CBSE ने किया बड़ा ऐलान, बिहार के स्कूलों में अब मैथिली भाषा होगी पढ़ाई, CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत
पटना हाईकोर्ट को मिलेगी पहली महिला चीफ जस्टिस, जानें कौन हैं सिक्किम की बेटी मीनाक्षी मदन राय
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
VIDEO | Bihar: Several feared dead after a boat capsized in the Ganga river near Umanath Ganga Ghat in Barh sub division of Patna district. An eyewitness says, “There were approximately 14 to 15 people on the boat. Around seven people are feared drowned. Others were rescued… pic.twitter.com/N7SiUfSII2 — Press Trust of India (@PTI_News) May 28, 2026
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह 6 बजे के करीब बाढ़ के उमानाथ घाट के पास 14 से 15 लोग नाव में सवार होकर समस्तीपुर जिला के सुल्तानपुर दियारा से मोहिउद्दीननगर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि अक्सर लोग वहां परवल तोड़ने के लिए और खेती से जुड़े कार्यों के लिए जाते थे।
यह भी पढ़ें – सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार! कर्नाटक की कुर्सी को लेकर कांग्रेस हाईकमान का रुख साफ, क्या थमेगा सियासी तूफान?
वहां से वापस लौटते समय अचानक तेज हवाएं चलने लगी और देखते-ही-देखते सवारियों से भरी नाव गंगा नदी में पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही नाव नदी के बीच धारा में पहुंची तो तेज हवाओं के झोंके आने लगे और नाव डगमगाने लगी। नदी की धारा काफी तेज थी, इस दौरान कुछ लोग तेज धारा में बह गए।
