Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?

Veena Manvi Nomination: बांकीपुर उपचुनाव के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें छह निर्दलीय समेत कुल 13 उम्मीदवारों के पर्चे रद्द कर दिए गए हैं।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jul 15, 2026 | 10:46 AM

तेज प्रताप यादव के साथ वीणा मानवी, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Veena Manvi Nomination Canceled: पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। प्रत्याशियों के नामांकन के दिन काफी तनाव भी देखने को मिला था। इसी बीच मंगलवार को खबर आई की तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया है, अब वह बांकीपुर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं होंगी। वीणा मानवी समेत कुल 13 उम्मीदवारों का नामांकन अलग-अलग कारणों से रद्द हो चुका है। हालांकि, वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ इसकी वजह सामने आ गया है।

बांकीपुर उपचुनाव के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें छह निर्दलीय समेत कुल 13 उम्मीदवारों के पर्चे रद्द कर दिए गए हैं। इनमें सबसे प्रमुख नाम तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी का है, जिनका नामांकन सिर्फ एक हस्ताक्षर की कमी के कारण खारिज कर दिया गया।

क्यों रद्द हुआ वीणा मानवी का नामांकन?

निर्वाचन नियमों के मुताबिक किसी भी प्रत्याशी के नामांकन पत्र पर 10 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर होने अनिवार्य हैं, लेकिन वीणा मानवी के पर्चे में केवल 9 ही हस्ताक्षर पाए गए। इस तकनीकी त्रुटि के अलावा अन्य आठ प्रत्याशियों के आवेदन भी नियमों के अनुरूप न होने पर खारिज किए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार नामांकन पत्रों में अधूरी या गलत जानकारी देने, तथ्यों को छिपाने और तय मानकों को पूरा नहीं करने की वजह से यह सख्त कदम उठाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 12 घंटे बेहद अहम

Bihar Bypoll: नीरज सिन्हा के लिए प्रचार करने पहुंचे नितिन नबीन, बोले- बांकीपुर की जनता ने काम करना सिखाया

मैं BJP का कार्यकर्ता हूं… नाम वापस लेने के बाद अभिषेक बंटी का बड़ा ऐलान, कहा- पार्टी के लिए पूरी ताकत लगाऊंगा

बदल रही है जेडीयू! नीतीश कुमार के पुराने ट्रैक से क्यों अलग दिख रही है पार्टी, इस लिस्ट से समझें नए समीकरण

नामांकन रद्द होने पर भड़के तेज प्रताप

अपने प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने की सूचना मिलने पर तेज प्रताप यादव भड़क गए। समाहरणालय में घंटों बैठने के बाद तेज प्रताप बाहर निकल आए और बिहार सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार JJD की प्रत्याशी के साथ साजिश कर रही है। इस मामले में वह अदालत जाएंगे। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को एक दिन पहले सोमवार को ही नामांकन पत्र दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पटना कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने के बाद पुलिस की कार्रवाई से परिसर में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: Bihar Bypoll: नीरज सिन्हा के लिए प्रचार करने पहुंचे नितिन नबीन, बोले- बांकीपुर की जनता ने काम करना सिखाया

तेज प्रताप की सरकार को चेतावनी

तेजप्रताप यादव ने कल ही बिहार सरकार का घेराव करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि हमारे उम्मीदवार के खिलाफ साजिश रची जा रही है। हमारे उम्मीदवार को जानबूझकर फंसाया गया है। हमारी उम्मीदवार बहुत अच्छी हैं, उनकी लोकप्रियता भी है। षड्यंत्र करने वाले ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेंगे। बिहार सरकार का घेराव करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

Why tej pratap yadav candidate veena manvi nomination cancelled bankipur by election

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 10:40 AM

Topics:  

  • Bihar News
  • Bihar Politics
  • Tej Pratap Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.