बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 16 मार्च को होना है चुनाव
Bihar News: बिहार में राज्यसभा सदस्यों के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है। चुनाव से पहले बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मेल के द्वारा दी गई है।
- Written By: सजल रघुवंशी
बिहार विधानसभा (सोर्स-सोशल मीडिया)
Bihar Assembly Bomb Threat: शुक्रवार को बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक बुलाई। उन्होंने प्रभारी सचिव ख्याति सिंह को निर्देश दिया कि इस मामले की जानकारी मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को तुरंत दी जाए।
साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर पूरे विधानसभा परिसर की तत्काल जांच कराने के आदेश दिए गए। गौरतलब है कि यह धमकी ऐसे समय आई है जब 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान होना प्रस्तावित है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है।
पिछले महीने कोर्ट को मिली धमकी
बिहार में इससे पहले अलग-अलग जिलों में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी। जिसमें बक्सर, खगड़िया, किशनगंज और पटना से ऐसी खबर आई थी। और अब राज्यसभा चुनाव से पहले बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने का धमकी भरा मेल मिला है। इस धमकी के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बम स्क्वाड की टीम बिहार विधानसभा पहुंची। चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। हालांकि कुछ संदिग्ध नहीं मिला। जिसके चलते यह माना जा रहा है कि किसी सिरफिरे ने इस तरह का काम किया है।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस ने बनवाया था संजय गांधी जैविक उद्यान, सम्राट सरकार ने बदल दिया नाम, बिहार में और क्या बदला?
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बिहार में शराबबंदी की रिपोर्ट कार्ड, 11.37 लाख केस और करोड़ों लीटर जब्त शराब; कानून के 10 साल का पूरा ब्योरा
शौच के लिए गई ननद-भाभी को अगवा कर दरिंदगी, 3 दिन तक बनाए रखा बंधक, गोपालगंज में हैवानियत की हदें पार
16 मार्च को होने हैं राज्यसभा चुनाव
बिहार विधानसभा की पांच सीटों पर बिहार में राज्यसभा चुनाव होना है। इस चुनाव की तैयारी सभी राजनीतिक दलों ने अभी से करना शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ ऐसा धमकी भरा मेल मिलना कहीं ना कहीं पूरे राज्य में घबराहट पैदा करने के लिए काफी है।
यह भी पढ़ें: ‘इन पहाड़ियों में बम-बंदूक…’, असम के कोकराझार क्यों नहीं पहुंच पाए PM मोदी? कही यह बड़ी बात
महाराष्ट्र विधान भवन को भी मिली धमकी
इससे पहले महाराष्ट्र विधान भवन और मुंबई के अन्य प्रमुख स्थानों पर ‘‘मिसाइल और बम हमलों” की धमकी वाले एक ईमेल के बाद बृहस्पतिवार को सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया था। बम की धमकी मिलने के बाद अधिकारियों ने जारी बजट सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया था. हालांकि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
